Who is Apoorva Makhija?: कॉमेडियन समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ अपने लेटेस्ट एपिसोड के लिए विवादों में है। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल किया था जिससे सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। उसी शो में अपूर्वा मखीजा भी शामिल हुई थीं। जो FIR दर्ज हुई है वो न सिर्फ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बल्कि अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के खिलाफ भी हुई है। चलिए आपको बताते हैं कौन है अपूर्वा मखीजा उर्फ कलेशी औरत?
क्यों विवादों में हैं अपूर्वा मखीजा?
कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब शो India’s Got Latent अक्सर अपने अश्लील और फूहड़ कंटेंट को लेकर सुर्खियों में रहता है। इसी शो पर विवाद रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट की वजह से बढ़ गया है। मगर इसी एपिसोड में अपूर्वा मखीजा ने भी एक विवादित कमेंट किया था जिसके बाद उनपर भी एफआईआर दर्ज हुई है। अपूर्वा ने वजाइना को लेकर शो में कुछ ऐसा बोला कि विवाद शुरू हो गया।
कौन हैं अपूर्वा मखीजा?
अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, वो सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ और ‘कलेशी औरत’ के नाम से जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वो उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर अपूर्वा को 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीं यूट्यूयब पर उनके 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अपूर्वा मखीजा?
नोएडा की रहने वाली अपूर्वा मखीजा ने अपनी पढ़ाई जयपुर के मणिपाल यूनिवर्सिटी से की है। अपूर्वा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गईं। अपूर्वा कई फेमस ब्रैंड के साथ कोलैब करती हैं, जिसमें गूगल, नाइकी, अमेजन, मेटा, स्विगी, मेबेलिन आदि शामिल हैं। इनसे वो काफी कमाई कर लेती हैं।
रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो से चुराया था पैरेंट्स वाला गंदा जोक? लोगों ने ढूंढ़ निकाला ओरिजनल वीडियो
एक्टर और मॉडल भी हैं अपूर्वा मखीजा
अपूर्वा मखीजा ने साल 2023 में आए वेब शो Who’s Your Gynac से एक्टिंग डेब्यू किया था इस शो में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद लीड रोल में हैं और एक गायनैक के रोल में हैं। अपूर्वा ने साल 2024 में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ रैंप वॉक भी किया था।
अपूर्वा मखीजा ने नहीं तोड़ी चुप्पी
रणवीर इलाहाबादिया ने जहां विवाद के बाद माफी मांग ली है वहीं अपूर्वा मखीजा ने इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा है। रणवीर ने माफी मांगते हुए क्या कहा है यहां क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं।