एक्ट्रेस जीनत अमान को 70 से 80 के दशक के बीच की सुपर बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। ये कहना भी गलत न होगा कि इंडस्ट्री में बोल्डनेस की असली परिभाषा जीनत अमान ने ही सबको बताई। जीनत के आने से पहले अब तक हिरोइनें जहां साड़ी में लिपटी नजर आती थीं, एक्ट्रेस के बॉलीवुड में कदम रखने के कुछ सालों बाद फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेंड बदलने लगा।
हिरोइन सेंट्रिक फिल्मों पर ज्यादा काम होने लगा। जीनत अमान एक ऐसी ही फिल्म में काम कर रही थीं, जिसे राज कपूर बना रहे थे। इस फिल्म के लिए जब राज कपूर हिरोइन को तलाश रहे थे, तब जीनत अमान को इसकी खबर लगी।
हालांकि उस वक्त राज कपूर और जीनत अमान एक फिल्म में भी साथ काम कर रहे थे। 1982 में फिल्म वकील बाबू आई थी जिसमें जीनत अमान के अलावा राज कपूर भी काम कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर ने उन्हें अपने फ्यूचर प्लान के बारे में दोस्त की तरह बताया। जीनत अमान को जब राज कपूर ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की लीड का कैरेक्टर समझाया तो वह बहुत इंप्रेस हो गईं। जीनत ने उस वक्त अच्छे से समझ लिया था कि राज कपूर को सत्म शिवम सुंदरम की ‘रूपा’ में क्या चाहिए। ऐसे में जीनत अमान को एक आइडिया आया।
जीनत अमान कुछ दिनों बाद राज कपूर को बिना बताए उनके ऑफिस जा पहुंची। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उस वक्त राज कपूर जीनत को पहचान ही नहीं पाए। दरअसल, जीनत अमान रूपा के लुक में आरके स्टूडियो जा पहुंची थीं। इस दौरान गेट पर खड़े गार्ड ने भी घाघरा-चोली पहनी जीनत को अंदर जाने से रोक दिया था।
असल में जब गार्ड ने जीनत अमान के चेहरे की तरफ देखा तो एक्ट्रेस का एक तरफ का चेहरा झुलसा हुआ था। गार्ड को लगा कि ऐसे ही कोई क्यों राज कपूर से मिलने जाएगा। जब गार्ड ने लाख बोलने के बाद भी जीनत को अंदर नहीं जाने दिया तो जीनत ने कहा कि वह राजकपूर से जाकर कहें कि ‘रूपा’ आई है। जब गार्ड ने राज कपूर को ये बात कही तो वह समझ नहीं पाए और कहा कि जो भी है उसे अंदर भेज दो।
जब ‘रूपा जले’ हुए चेहरे के साथ राज कपूर के ऑफिस आईं तो राज कपूर महिला को देख कर हैरान रह गए। उन्होंने पूछा कि आप कौन? तब जीनत ने कहा मैं -रूपा। रूपा नाम सुनते ही उनके दिमाग में सत्यम शिवम सुंदर की रूपा का खयाल आया। तब जीनत ने खुद ही आरके को बताया कि वह जीनत हैं। असल में राज कपूर जीनत को जले हुए चेहरे की वजह से नहीं पहचान पाए थे। रूपा बनने के लिए जीनत ने अपने चेहरे पर भीगा हुआ टिश्यू चिपका दिया था जिससे कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों चेहरा जला हुआ है। इसके बाद राज कपूर पूरी तरह से कंवेंस हो गए कि रूपा का किरदार जीनत से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।