विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी एक जमाने में बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से थी। दोनों की कैमिस्ट्री इतनी दमदार मानी जाती थी की इस जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ कई इंटीमेट सीन भी दिए हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि एक बार डिंपल कपाडिया को किस करते हुए विनोद खन्ना इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे। आइए बताते हैं वो रोचक किस्सा।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

दरअसल ये वाकया फिल्म प्रेम धरम की शूटिंग के दौरान का है। विनोद खन्ना को फिल्म के सीन के मुताबिक डिंपल को किस करना था। इसके बाद सोने से पहले उन्हें डिंपल को हग करना था। शूट की सारी तैयारी हो चुकी थी। सीन के मुताबिक विनोद खन्ना ने डिंपल को किस किया और फिर हग करने लगे। दोनों स्टार्स ने मान लिया की अब सीन खत्म हो गया। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट के अनुसार उन्हें इस सीन में कुछ कमी लगी। वो और इंटेंसिटी सीन चाहते थे। इसलिए उन्होंने दोनों स्टार्स से दोबार ये सीन करने के लिए कहा।

महेश भट्ट के कहने पर विनोद खन्ना डिंपल कपाडिया को किस करने लगे। डिंपल को किस करते-करते विनोद खन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाए और महेश भट्ट के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे। कहा जाता है कि महेश भट्ट के दूर से बोलने की वजह से विनोद उन्हें सुन नहीं पाए और लगातार किस करते रहे। विनोद खन्ना के खुद पर काबू ना रख पाने पर डिंपल भी काफी हैरान थीं। यहां तक कि वो विनोद से काफी गुस्सा भी हो गई थीं।

बाद में विनोद खन्ना के साथ-साथ महेश भट्ट ने भी डिंपल कपाड़िया से माफी मांगी थी। तब जाकर इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु हो पाई थी। फिल्म ‘प्रेम धरम’ की शूटिंग काफी लंबी खिंचने की वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर ‘मार्ग’ कर दिया गया और इसे 1992 में थिएटर में रिलीज न करके सीधे होम वीडियो पर रिलीज किया गया था।