South Adda: पैन इंडिया एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ तमाम विवादों के बाद आखिरकार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा की एक्टिंग जर्नी की शुरुआत से लेकर लाइफ के कई पहलुओं के बारे में दिखाया गया है। इसमें विग्नेश शिवन के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में भी बड़ी बारीकी से बताया गया है। इसमें बताया गया कि जब विग्नेश ने नयनतारा के साथ अपना रिलेशन पब्लिक किया था तो उनकी तुलना कुत्ते से की गई थी।

नयनतारा से बात करते हुए, विग्नेश शिवन ने कहा, “जब हमारी बात आती है, तो कुछ भी आसान नहीं है। अगर हमें खाने के लिए भी बाहर जाना हो, तो क्या आपको लगता है कि हम ऐसा कर पाते हैं? नहीं, हैं न? यही शादी है। क्या आपने सोचा था कि तिरुपति में शादी करना इतना आसान होगा? हमारे लिए हमेशा एक चुनौती आ खड़ी होती है जो हमारी परीक्षा लेती रहती है।”

डॉक्यूमेंट्री के दूसरे पार्ट में विग्नेश शिवन ने याद किया, “जब हमारा रिश्ता पहली बार पब्लिक हुआ, तो पहला फेमस मीम जो सामने आया वह था, ‘अगर सुंदरता ने जानवर को चुना तो इसे कोई नहीं रोक सकता।’ मेरी तुलना कुत्ते से की गई थी। उन्होंने कहा कि नागूर बिरयानी एक कुत्ते को दी जा रही है। मीम में हम दोनों की तस्वीरें थीं। उन्होंने सवाल किया,”जानवर सुंदरता को क्यों नहीं पा सकता? यदि सुंदरता जानवर को चुनती है तो क्या गलत है?”

उन्होंने आगे कहा, “जीवन में एक निश्चित जगह तक पहुंचना कोई आसान बात नहीं है। आपको इसकी कीमत चुकानी होती है। हमें इसे हर महीने चुकाना पड़ता है। कभी-कभी हम इसे हफ्ते में भी चुकाना पड़ता है। नयनतारा ने इस पर कहा, “कभी-कभी, मुझे बहुत गिलानी महसूस होती है कि अगर मैं उसके जीवन का हिस्सा नहीं होती, तो शायद उसका जीवन थोड़ा और आसान होता और शायद सुखी और बेहतर होता।”

नयनतारा और विग्नेश शिवन को उनकी 2015 की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सेट पर प्यार हुआ थ, जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया था। इस जोड़े ने अपने रिश्ते को क्रू से गुप्त रखा। निर्देशक के रूप में विग्नेश शिवन की पहली फिल्म थी। जून, 2022 में शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़े ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। नयनतारा और विग्नेश की इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद चल रहा है, इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…