Tiger Shroff and Disha Patani Love Story: टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बीते कई सालों से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दिशा और टाइगर को अक्सर एक साथ लंच, डिनर डेट और बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अपने रिश्ते की पोल खुलने के डर से टाइगर गर्लफ्रेंड दिशा को सड़क में ही छोड़ निकल गए थे, जिसके बाद दिशा को ऑटो से जाना पड़ा था।

कुछ वक्त पहले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों का बैकग्राउंड एक जैसा था। तस्वीरों को देखने से पता चलता था कि दिशा और टाइगर एक ही जगह हैं। तस्वीरों के बैकग्राउंड से दोनों स्टार्स के सीक्रेट वेकेशन की पोल खोल गई थी। हालांकि इसके पहले भी कई मौकों पर दिशा और टाइगर एक साथ स्पॉट किये जा चुके हैं। एक बार दिशा और टाइगर रेस्त्रां से बाहर निकले। दोनों की नजर मीडिया पर गई तो दोनों गेट की ओर तेजी से भागे थे। टाइगर श्रॉफ दिशा को छोड़कर अपनी कार से तुरंत रवाना हो गए, जबकि दिशा को ऑटो से अकेले जाना पड़ा था।

बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी-2’ में काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने भी खूब सराहा था। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ करण जौहर के चैट शो का हिस्सा बने थे। शो के एक सेगमेंट में टाइगर ने स्वीकार किया था कि वह दिशा को Bae (गर्लफ्रेंड) बनाना चाहते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

PHOTOS: दिशा पटानी ने पोस्‍ट की ऐसी फोटोज कि फैंस करने लगे वाह-वाह