दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी काफी फिट और एक्टिव रहती थीं। ‘मॉम’ और ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वालीं अभिनेत्री का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रीदेवी एक्टर शाहिद कपूर के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें दोनों ने एक साथ डांस किया था। इस क्लिप में प्रभु देवा भी नजर आ रहे हैं। वे शाहिद को श्रीदेवी के साथ डांस करता देख वियर्ड एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं।

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के फैन क्लब ने शेयर किया है। दो दिन में वीडियो को 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। श्रीदेवी के साल 2017 की जन्मदिन की पार्टी का भी एक वीडियो यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो में पति बोनी कपूर श्रीदेवी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर ने भी एक थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है। फोटो में ‘धड़क’ एक्ट्रेस अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब बेटी जाह्नवी ने मां के साथ कोई तस्वीर शेयर की है इसके पहले भी उन्होंने बचपन की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह मां श्रीदेवी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही थीं।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर। (फोटोसोर्स- @sridevi.kapoor instagram)

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। धड़क मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित रही थी। जाह्नवी ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि श्रीदेवी उनकी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं और दुबई जाने से पहले उन्होंने फिल्म का कुछ पार्ट देखा भी था। जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ है। फिल्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर समेत कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म की कहानी में दो भाईयों के बीच सिंहासन की लड़ाई को दिखाया जाएगा।