Happy Birthday Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का 3 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर, हिंदी फिल्मों के विलेन शक्ति कपूर और क्लासिकल सिंगर शिवांगी कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में कर चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इसे लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका नाम फरहान अख्तर से जुड़ा था।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘तीन पत्ती’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। उन्हें पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली थी, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। श्रद्धा कपूर ने साल 2016 में फरहान अख्तर के साथ ‘रॉक ऑन 2’ में काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच गुपचुप अफेयर चल रहा था। दोनों को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि फरहान और श्रद्धा लिव-इन में रहने लगे थे। बताया जाता है कि जब ये बात शक्ति कपूर को पता चली तो वह अपनी पत्नी की बहन पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ फरहान के घर पहुंच गए थे। जहां श्रद्धा और फरहान एक साथ बैठे मिले और ये देख शक्ति कपूर भड़क गए।

कहा जाता है कि शक्ति कपूर ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ा और उन्हें घर वापस ले आए। हालांकि जब ये खबर फैली और शक्ति कपूर से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बताया।

हालांकि अब उनका नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहे हैं। श्रद्धा, अनंत अंबानी और श्रद्धा कपूर के फंक्शन में शामिल होने जामनगर भी राहुल मोदी के साथ पहुंची हैं। बता दें कि राहुल एक राइटर हैं और फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।