70-80 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस ने राज किया है। इसी में से एक नाम एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का है। उन्हें सिनेमा जगत की सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है। उनकी एक झलक पाने का आज भी लोग इंतजार करते हैं, जिस पार्टी या इवेंट में जाती हैं तो उनकी खूबसूरती के आगे यंग एक्ट्रेस का रुआब भी फीका पड़ा जाता है। उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। फिर चाहे वो कोई फिल्म एक्टर हो या फिर कोई आम फैन। ऐसे में आज हम आपको रेखा और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जो कि इनके तरफे प्यार की है। अब ये एकतरफा प्यार किसका किसके लिए था चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी।
सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘किसका भाई किसकी जान’ को लेकर चर्चा में हैं। वो इसकी प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में मूवी के ट्रेलर को जारी किया गया है, जिसे फैंस ने जबरदस्त रिस्पांस दिया। एक ही दिन में मिलियन्स में व्यूज मिले हैं। इसे 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस खास मौके पर आपको ‘भाईजान’ के पहले क्रश के बारे में बता रहे हैं, जिससे उन्हें बचपन में ही एकतरफा प्यार हो गया था और वो उनका पीछा करते थे। इतना ही नहीं वो उम्र में भी उनसे 11 साल बड़ी थीं। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा थीं।
रेखा ने खोली थी सलमान की पोल
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सलमान खान के बचपन का प्यार रेखा थीं। इसका खुलासा एक बार खुद एक्ट्रेस ने किया था। दरअसल, ये उस समय की बात है जब रेखा बिग बॉस में फिल्म ‘सुपर नानी’ के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने सलमान खान से जुड़ा किस्सा टीवी पर शेयर किया था। टीवी शो में उन्होंने सलमान के एकतरफा प्यार के बारे में खुलासा किया था। किसी वक्त पर रेखा ‘भाईजान’ की पड़ोसी हुआ करती थीं और एक्टर उनके दीवाने थे। वो उनके बचपन का प्यार थीं। पोल खोलते हुए रेखा ने बताया था कि सलमान किसी समय पर हर वक्त उन्हें फॉलो करते थे। वो जहां भी जाती थीं वो उनके पीछे चल देते थे। इतना ही नहीं ‘सुल्तान’ एक्टर रेखा की एक झलक पाने के लिए उनकी योगा क्लास तक अटेंड करते थे।
छत की रेलिंग पर सोते थे सलमान
वहीं, इस दौरान सलमान खान ने बताया था कि जब रेखा सुबह साढ़े पांच बजे योगा के लिए जाती थीं तो वो उन्हें देखने के लिए छत की रेलिंग पर ही आकर सो जाते थे। ताकि वो एक्ट्रेस को देखना का एक भी मौका मिस ना कर सकें। इनसे जुड़ा ये किस्सा काफी दिलचस्प है। अभी तक सभी को पता था कि उनका प्यार संगीता बिजलानी थीं, लेकिन इस शो में सभी को पता चला था कि एक्टर तो बचपन से ही दिल फेक थे और किसी और पर नहीं बल्कि 10 साल की उम्र में 11 साल बड़ी रेखा पर मरते थे।