ऐश्वर्या राय और सलमान खान का किस्सा कई साल पुराना है। उनके प्यार और ब्रेकअप की कहानी किसी से छिपी नहीं है। सलमान -ऐश्वर्या ने साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ में काम किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस दौरान दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे शुरू हुए। दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट भी किया। लेकिन साल 2002 में अलग हो गए।

सलमान के बाद विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या का नाम जोड़ा गया। जिसके कारण सलमान और विवेक ओबेरॉय के बीच लड़ाई का किस्सा शुरू हुआ। वहीं साल 2003 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान खान को उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते को लेकर धमकाने का आरोप लगाया। विवेक ने कहा था कि सलमान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने की धमकी दी थी।

वहीं इन दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सलीम खान ने कही थी यह बात

पटकथा लेखक सलीम खान ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘इमोशनल प्रॉब्लम्स का कोई लॉजिकल समाधान नहीं है। और सलमान और विवेक दोनों इमोशनल रहे हैं। सालों बाद उन्हें एहसास होगा कि वे एक बेवकूफी भरी बात पर लड़े थे। कोई और ले गया, वह चली किसी और के साथ गई और ये वहीं के वहीं रह गए।’

सलमान की शादी पर सलीम खान की भविष्यवाणी

सलीम खान ने इस दौरान सलमान खान की शादी को लेकर भी बात की थी, एक्टर ने कहा था कि ‘वक्त बदलेगा अगर सलमान को शादी करनी होगी वह साल या दो साल में होगी। वरना चांस कम हैं। मैं अपने बच्चों से बराबर प्यार करता हूं। लेकिन सलमान खान पर इन दिनों नजरें हैं क्योंकि वह मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।’ 

बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी।  उन्होंने नवंबर 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते हैं। वहीं सलमान खान के लिए पिता की बेटे के लिए की गई भविष्यवाणी सही साबित हुई दबंग खान ने अभी तक शादी नहीं की है।