रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। वे इस दौरान बिग बॉस, इंडियाज़ गॉट टैलेंट और इंडियन आयडल जैसे शोज़ पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। सारा अली खान और रोहित शेट्टी के साथ वे बिग बॉस में वे सलमान के साथ आखिरी वीकेंड का वार में नज़र आए वही उन्होंने इंडियाज़ गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल का हिस्सा बने। इसके अलावा वे इंडियन आयडल के फिनाले पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। अपनी फिल्म सिंबा की धमाकेदार प्रमोशन्स में जुटे रणवीर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जब वे दीपिका पादुकोण के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे।
दरअसल उस समय रणवीर और दीपिका फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन्स के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। इस शो में रणवीर कुछ समय के लिए कबूतर बने थे और कपिल महाराज बने थे। कपिल का संदेश लेकर कबूतर रणवीर महारानी दीपिका के पास पहुंचते हैं लेकिन दीपिका के पास पहुंचने के साथ ही वे अपने शब्दों से खेल जाते हैं और महाराज कपिल का खेल बिगाड़ देते हैं। इसके बाद रणवीर उदास दीपिका को सांत्वना देते हुए दिखाए देते हैं। रणवीर और दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक केमो में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने मुंबई और बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। बेंगलुरू में इन दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को बुलाया था और मुंबई के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के स्टार्स आए थे। रणवीर और दीपिका ने शादी सिंधी और कोंकणी रिवाजों के साथ की थी। शादी के बाद रणवीर दीपिका पादुकोण के ‘प्रभादेवी’ अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। रणवीर की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और उन्होंने हाल ही में ये भी कहा था कि वे कपिल देव की बायोपिक के लिए जनवरी से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सिंबा के बाद रणवीर की फिल्म गली ब्वॉय भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में रणवीर के अलावा आलिया भट्ट भी नज़र आएंगी।