राजेश खन्ना और संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं। दोनों की कलाकारों की फिल्में दर्शक खूब पसंद करते थे। हालांकि ये दोनों की स्टार एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसकी वजह थी उनकी आपसी रंजिश। दरअसल राजेश खन्ना का नाम अंजू महेंद्रू के साथ जोड़ा जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
दोनों के रिश्ते के खुलेआम चर्चे हुआ करते थे, लेकिन दोनों का रिश्ता संजीव कुमार को खटकता था। संजीव कुमार को अंजू महेंद्रू का काका संग रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। मतभेद के कारण ही एक फिल्म के दौरान राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को शूटिंग के वक्त असली थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात का खुलासा खुद अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना संग ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में किया था।
जब संजीव कुमार को राजेश खन्ना ने जड़ दिया था थप्पड़
दरअसल, संजीव कुमार, अंजू महेंद्रू के रिश्ते में मामा लगते थे। अंजू की मां शांति महेंद्रू, संजीव कुमार को भाई मानती थीं और उन्हें हर रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थीं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि “मैं कभी भी संजीव कुमार के प्यार में नहीं पड़ी। मेरे लिए तो सिर्फ वह मेरी मां के भाई थे। दरअसल एक एक्ट्रेस थीं जिन्होंने यह अफवाह फैला दी थी कि मैं संजीव कुमार को डेट कर रही हूं। यहां तक कि मेरे एक्स बॉयफ्रेंड (राजेश खन्ना) भी यही मानने लगे थे। हमारे ब्रेकअप के काफी लंबे समय तक भी उनके मन में यही चल रहा था। लेकिन कई सालों बाद जब संजीव और राजेश खन्ना ने एक फिल्म में साथ में काम किया तो एक सीन के दौरान राजेश खन्ना को संजीव को थप्पड़ मारना था। लेकिन सीन के दौरान सच में काका ने संजीव को जोरदार थप्पड़ जोड़ दिया था। संजीव और राजेश की कभी नहीं बनी।”
एक्ट्रेस आगे बताया था कि ने बताया कि “जैसी ही मेरा ब्रेकअप हुआ तो निर्देशक भट्टाचार्य और संजीव दोनों ही मेरे घर आ पहुंचे। तो मैं उनसे कहा कि यह कोई शोक सभा नहीं है। संजीव हमेशा से मेरे लिए एक भाई के रूप में थे।”
इस फिल्म में किया साथ काम
बता दें कि अंजू और राजेश का रिश्ता 1972 में खत्म हो गया था। अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। अजू से ब्रेकअप के सालों बाद संजीव कुमार और राजेश खन्ना ने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म ‘आपकी कसम’ में साथ में काम किया है। इसके बाद राजेश खन्ना और संजीव कुमार ने कभी भी एक साथ कोई फिल्म नहीं की। संजीव कुमार ने 6 नवंबर 1985 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, वहीं 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना ने अंतिम सांस ली थी।