बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं हैं। हिंदी सिनेमा जगत में राजेश खन्ना ने बुलंदियों को छूआ है। उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। यह वह दौर था जब राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार बन चुके थे और एक फिल्म के लिए 8 लाख रुपये तक लेते थे। यह नाम राजेश खन्ना ने अपने टैलेंट के दम पर हासिल किया था। राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म आखिरी खत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद साल 1969 से 1971 तक इंडस्ट्री पर राजेश खन्ना का राज रहा। उन्हें पहला सुपरस्टार कहा गया। वहीं कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है। चलिए आज हम बताते हैं आखिर क्यों राजेश खन्ना ने बदला था अपना नाम।
हुआ कुछ यूं था कि राजेश खन्ना के डेब्यू करने से एक साल पहले शशि कपूर की एक फिल्म सुपरहिट हो गई। साल 1965 में आई फिल्म जब जब फूल खिले उस वक्त की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के सुपरहिट होने के एक साल बाद जब राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे तो उन्हें इस फिल्म की वजह से अपना नाम बदलना पड़ा था।
दरअसल सूरज प्रकाश निर्देशित इस फिल्म में बतौर लीड हीरो शशि कपूर, एक्ट्रेस नंदा और आगा नजर आई थीं। वहीं इस फिल्म में एक जतिन खन्ना नाम के एक्टर ने भी छोटा सा रोल किया था, जिसका फिल्म में नाम किशोर था।
फिल्म के हिट होने के बाद राजेश खन्ना ने सोचा कि जतिन खन्ना नाम से कुछ दिन पहले एक एक्टर काफी फेमस हो गया है तो उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। इस तरह जतिन खन्ना से राजेश खन्ना बनकर उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।