बॉलीवुड में स्टार्स के बीच मनमुटाव और वैचारिक मतभेद आम बात है। मतभेद, लड़ाई-झगड़ा और विवाद कोई आज की बात नहीं है बल्कि ये सब मुद्दतों से चला आ रहा है। बी-टाउन में बहुत कम ही स्टार्स हैं, जो इससे अछूते रहे हैं। आज के जमाने में तो झगड़े आसानी से दिख जाते हैं क्योंकि जमाना सोशल मीडिया का है लेकिन, 60,70, 80 के दशक में हुए विवादों के बारे में सालों बाद पता चलता था। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के दो दिग्गजों के झगड़े के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि राज कुमार और राज कपूर हैं। दोनों प्रेम चोपड़ा की शादी पार्टी में झगड़ गए थे और खुशी के माहौल को झगड़े में तब्दील कर दिया था।

दरअसल, राज कुमार और राज कपूर, दोनों ही अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे हैं लेकिन, एक बार कुछ ऐसा हो गया था कि वो आपस में ही भिड़ गए थे और प्रेम चोपड़ा की शादी पार्टी में जमकर तमाशा किया था। एक ओर पार्टी का माहौल था दूसरी ओर दोनों स्टार्स का तमाशा देखने के लिए मिला। प्रेम चोपड़ा की पार्टी में बी-टाउन के नामचीन सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी को लेकर कहा गया कि शायद राज कपूर ने ज्यादा पी ली थी क्योंकि उनकी नजर जब राज कुमार पर पड़ी तो वो उनके पास गए और कहा कि वो हत्यारे हैं। ये सुनकर राज कुमार आगबबूला हो गए और उन्होंने जवाब दिया कि बेशक वो एक हत्यारे हैं लेकिन उनके पास कभी मांगने नहीं गए। बल्कि राज कपूर ही उनके पास आए थे।

मर्डर केस में आया था राज कुमार का नाम

दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राज कुमार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। इसी दौरान उनका नाम एक मर्डर केस में सामने आया था हालांकि, वो केस कभी उन पर साबित नहीं हुुआ। इसकी चलते उन्हें पुलिस की नौकरी छोड़ना पड़ा था। कहा जाता है कि इसके बाद वो फिल्मों में आए थे। फिल्मों में आने के बाद वो यहां अपने अलग अंदाज और अभिनय की वजह से स्टार बन गए।

रिजेक्ट कर दी थी राज कपूर की फिल्म

आपको बता दें कि राज कुमार जब फिल्मों में स्टार बन गए थे। उन्हें लेकर राज कपूर एक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बना रहे थे। इसमें उन्होंने राज कुमार को ध्यान में रखकर जादूगर का रोल रखा था लेकिन राज कुमार ने इसमें काम करने से मना कर दिया था और कहा था कि राज की बराबरी धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती। इसके साथ ही एक्टर ने कहा था कि अगर उन्हें (राज कुमार) फिल्म का हिस्सा बनाना है तो सिर्फ राज कपूर और राज कुमार होंगे।

राज कुमार के इस रवैये के बाद राज कपूर इससे काफी गुस्से में आ गए थे और कपूर ने उन्हें फिल्म लेने का आइडिया छोड़ दिया हालांकि, उनके मन में इस बात की टीस रही कि राज कुमार ने उनकी फिल्म नहीं की। ऐसे में कहा जाता है कि इसी का गुस्सा उन्होंने प्रेम चोपड़ा की शादी में नशे की हालत में निकाल दिया। इन किस्से से परे, राज कुमार और राज कपूर दोनों ही आज इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, इस झगड़े के बाद भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही। दोनों को कइयों बार पार्टीज में साथ देखा गया। इस झगड़े के बाद इनके बारे में फिर कभी विवाद सुनने को नहीं मिला।