हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के विलेन प्रेम चोपड़ा ने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी ये छवि उनके लिए परेशानी का सबब बन गई थी। उनकी बेटी को ये कतई पसंद नहीं था कि उनके पिता को लेकर गलत समझे। भले ही प्रेम चोपड़ा नेगेटिव होने का केवल अभिनय कर रहे थे लेकिन इसका अलग उनकी पर्सनल लाइफ में पड़ रहा था। उनकी बेटी ने उनसे ये काम छोड़ने तक के लिए कह दिया था।
प्रेम चोपड़ा को विलेन के रूप में दिखाया जाता था, जो लोगों को प्रताड़ित करता था या फिल्मों में हीरोइन का शोषण करता था। ये उनकी बेटी को काफी बुरा लगता था और उन्होंने एक बार पिता से कहा था कि ‘ये गंदा काम छोड़ दो।’ इसके बारे में खुद प्रेम चोपड़ा ने अरबाज खान के शो ‘द इन्विजिबल’ में बताया।
अभिनेता ने बताया कि उनकी बेटी रितिका नंदा के स्कूल में लोग उन्हें गलत समझते थे। लोग फिल्मों में उनका किरदार देखकर उन्हें जज करने लगे थे। एक दिन रितिका ने परेशान होकर उनके कहा था, “आप बहुत गड़बड़ वाले रोल करते हैं, ये गंदा काम छोड़ दो।”
बेटी की ये बात सुनकर उन्होंने समझाया कि ये केवल उनके काम का हिस्सा है और इसी के कारण लोग उन्हें पहचानते हैं। उन्होंने बेटी से कहा कि इसी काम से वह कमाते हैं और इसी से वह अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में भेज पा रहे हैं।
कौन है प्रेम चोपड़ा की बेटी?
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शरमन जोशी की पत्नी रितिका, प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं, जो खुद एक राइटर हैं। शरमन चोपड़ा खुद रितिका से प्यार का इजहार नहीं कर पाए थे, जब उन्हें पता चला था कि वह प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं। खुद शरमन ने बताया था कि रितिका के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद उन्हें प्रेम चोपड़ा के सपने आया करते थे।