फिल्म ‘हीरो’ से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली मीनाक्षी शेषाद्री पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक सिंगर का दिल आ गया था। ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि कुमार सानू थे। उस वक्त मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू की लव स्टोरी के किस्से खूब चर्चा में थे। कहा जाता है कि मीनाक्षी और गायक कुमार सानू एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे। खबर तो ये भी थी कि कुमार सानू ने अपनी पहली पत्नी को मीनाक्षी के लिए ही छोड़ दिया था। जबकि उस वक्त कुमार सानू की पत्नी पेट से थीं।

6 महीने की अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्री के प्यार में छोड़ दिया था। फिल्म ‘जुर्म’ के सेट पर मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू पहली बार मिले थे। इस फिल्म को महेश भट्टबना रहे थे। तब इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ कुमार सानू ने ही गाना गाया था। इसी के बाद से दोनों के बीच दोस्ती गहराने लगी थी।

कुमार सानू और मीनाक्षी का अफेयर 3 साल तक चला था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छिपाए रखा। लेकिन कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्या को जब इस बारे में खबर मिली तो वह सहन नहीं कर पाईं। बात यहां तक बिगड़ गई थी कि कुमार सानू का घर टूटने की कगार पर आ खड़ा था। ऐसे में साल 1994 में रीता ने डिवॉर्स फाइल कर दिया था और अलग हो गई थीं।

एक इंटरव्यू में सानू के सेक्रेटरी ने बताया था- ‘कुमार सानू की कई गर्लफ्रेंड्स हुआ करती थीं। उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री को भी डेट किया था।’ कुछ वक्त बाद सानू और मीनाक्षी का रिश्ता टूट गया और मीनाक्षी ने उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। साल 1997 में मीनाक्षी ने एक इनवेस्टमेंट बैंकर से शादी करली और विदेश चली गईं।

इसके बाद मीनाक्षी ने कभी भी कुमार सानू से बात नहीं की। इधर, जब कुमार सानू रीत और फिर मीनाक्षी से अलग हुए उसके बाद उन्होंने सलोनी सानू से दूसरी शादी की।

एक पुराने इंटरव्यू में कुमार सानू ने अपनी पहली पत्नी के लिए कहा था- ‘उसका ये कहना था कि हम उनको मारते हैं, बच्चे को भी मारते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं। फिर एक साल पहले वह कह रही थीं कि आप वापस आ जाइए। एक बीवी होने के नाते उन्होंने ऐसा सुलूक किया। आप बताइए…रास्ते में मुलाकात हो जाए तो वह मां बहन पर शुरू हो जाती हैं। हमारे घर में आकर जिस छोटे फ्लैट में हम रहते हैं..वहां आकर तोड़म-ताड़ी करना, हमारे भांजे के माथे पर हॉकी स्टिक से मारना… ये करती हैं। मैं बता रहा हूं आपको वो पागल है। शी इज मैड। ऐसे में क्या आप अपनी बीवी के पास जाएंगे। आप चाहेंगे।’