बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने तेजाब, बेटा जैसी कई बहतरीन फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों की पहली ‘तेजाब’ थी, जरा सोचिए अगर तेजाब में माधुरी दीक्षित की जगह कोई और एक्ट्रेस होती तो क्या अनिल और माधुरी की ये सुपरहिट जोड़ी बन पाती। फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियार की शुरुआत करने वाली माधुरी के लिए वो दौर बेहद कठिन था। लेकिन फिल्म ‘तेजाब’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म में माधुरी अनिल कपूर के अपोजिट लीड रोल में नजर आईं थी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। इस फिल्म में माधुरी के मोहिनी वाले अवतार को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ। चार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली यह फिल्म आज भी माधुरी दीक्षित के लिए बेहद खास है।
लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म को पहले मीनाक्षी शेषाद्रि ने साइन किया था। लेकिन कम फीस और शूटिंग के लिए टाइम ना हो पाने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाईं और फिर उनकी जगह माधुरी दीक्षित को साइन किया गया।
इस फिल्म के बाद से माधुरी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल बन गईं। हर कोई उन्हें लेकर अपनी फिल्म बनाना चाहता था। उस दौरान अनिल कपूर ने माधुरी का काफी साथ दिया और उनके साथ कई फिल्में भी की।

