Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड कमेंट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान नेहा ने मलाइका से कुछ बेहद पर्सनल सवाल पूछे थे। खास बात यह है कि मलाइका ने नेहा के सभी सवालों का बेबाकी के साथ जवाब भी दिया था। इस दौरान मलाइका ने एक बेडरूम से जुड़ा एक सीक्रेट खोला था। इस शो में मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने भी शिरकत की थी।

शो के दौरान होस्ट नेहा धूपिया ने मलाइका से लड़कों की पसंद के बारे में सवाल पूछा था। नेहा ने मलाइका से पूछा था कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। जवाब में मलाइका ने कहा था कि उन्हें गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं। बाद में नेहा ने संबंध बनाने के दौरान फेवरेट पोजीशन से जुड़ा एक सवाल पूछा। मलाइका ने जवाब में कहा था कि उन्हें ऑन टॉप पोजीशन पसंद है। मलाइका का जवाब सुनकर नेहा और अमृता अरोड़ा हंस पड़ी थीं।

शो में मलाइका ने बहन अमृता अरोड़ा की लाइफ के भी कई राज खोले थे। नेहा ने जब अमृता के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल पूछा तो मलाइका ने कहा था कि यह कभी भी सिंगल नहीं रही है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका को सोशल मीडिया पर अपनी उम्र से छोटे लड़के को डेट करने के कारण जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। मलाइका और अर्जुन को एक साथ अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। बी-टाउन में इन दिनों ऐसी चर्चा है कि मलाइका और अर्जुन इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)