सिंगर कुमार सानू इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि पूर्व में उनके साथ रिश्ते में रह चुकी कुनिका सदानंद इस वक्त ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा हैं। शो के शुरू होने से कुछ महीने पहले ही कुनिका ने अपने और कुमार सानू के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी और अब ‘बिग बॉस’ के घर में भी उन्होंने बिना सानू का नाम लिए काफी कुछ कहा है। इसी बीच कुमार सानू और उनकी पत्नी के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं।

दरअसल कुमार सानू की पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के साथ जिस वक्त उनका रिश्ता खराब चल रहा था, तब कुनिका उनकी लाइफ में आई थीं। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कुनिका ने दावा किया था कि कुमार अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते थे। मगर उनके लाइफ में आने के बाद वो खुश रहने लगे थे। कुनिका ने ये भी बताया था कि कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य ने उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की थी। अब बिग बॉस के घर में भी कुनिका ने कहा कि वो किसी के साथ लिव-इन में रह रही थीं और अब 27 साल बाद उन्होंने उस रिश्ते के बारे में बात की, जिसके बाद उनका दिल हल्का हुआ। कुनिका ने ये भी कहा कि उनके पार्टनर ने उन्हें चीट किया था।

कुमार सानू के अफेयर पर क्या बोली थीं पत्नी?

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने कहा था कि कुमार सानू से शोहरत और नाम संभाला नहीं गया। उन्हें इस बात का दुख है कि रानियों की बजाय कुमार सानू ने दासियों को चुना। उन्होंने कहा था, “नंबर 1 सिंगर बनकर कोई नंबर वन हीरोइन के साथ मैंने आजकर सानू का नाम नहीं देखा। जो लोग बाजार में बिकते हैं, आप बोल सकते हैं ये रोड साइड। उन लोगों के साथ मैंने इनका नाम हमेशा देखा, मुझे दुख होता है। उनको अपने स्टैंडर्ड के बारे में खुद को मालूम नहीं है।”

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Trailer Review: क्लाइंट चोर निकले अक्षय कुमार, अरशद वारसी संग वकालत में होगी दमदार टक्कर

क्यों टूटा था कुमार सानू का पत्नी संग रिश्ता?

कुमार सानू ने कहा था कि उनकी पत्नी उनपर मारपीट का आरोप लगाती थीं। कुमार ने कहा था कि उनकी पत्नी कहती हैं कि उन्हें उनके पास लौट जाना चाहिए, लेकिन उनकी पत्नी का बर्ताव अच्छा नहीं था। अलग होने के बाद वो जिस घर में रहते थे, उनकी पत्नी ने वहां भी आकर तोड़फोड़ की थी। उन्होंने कहा था, “वो पागल है, मेरे को इतना कुछ कहने के बाद आप चाहेंगे कि आप अपनी बीवी के पास वापस जाएं।” कुमार ने ये भी कहा था कि उनकी पत्नी बच्चों को भी उनके खिलाफ भड़काती थीं।

यह भी पढ़ें: ‘मैं उस महिला को नहीं जानता’, जब संजय दत्त की फैन ने उनके नाम कर दी थी 150 करोड़ की संपत्ति