Kirron Kher and Malaika Arora Fight: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। मुद्दा चाहे सामाजिक हो या राजनीतिक किरण हमेशा ही अपनी राय रखने से हिचकती नहीं हैं। फिल्मों से दूर किरण टीवी जगत के शोज में जज की भूमिका निभाते हुए नजर आती हैं। टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के कई सीजन में किरण जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं। वहीं बीते साल इसी शो की एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को लेकर किरण खेर मलाइका अरोड़ा तक से भिड़ गई थीं।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट-8 में कंटेस्टेंट प्रोनीता स्वरगियरी ने ‘खलनायक’ फिल्म के गाना ‘चोली के पीछे’ पर डांस किया था। प्रोनीता ने अपने डांस से हुनर से को-जज मलाइका अरोड़ा और करण जौहर की दिल जीत लिया था। लेकिन किरण खेर ने उनके डांस को आपत्तिजनक बताया था। मलाइका और किरण खेर की कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस पर बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही प्रोनीता डांस खत्म किया था वैसे ही मलाइका अरोड़ा बोली थीं- ‘ग्रेट जॉब, आप शानदार हैं।’ वहीं किरण ने कहा था- ‘मुझे थोड़ा आपत्तिजनक लगा।’ इसके बाद करण जौहर प्रोनीता के डांस की तारीफ में कहा था, ‘ये कमाल का डांस है और प्रोनीता बेस्ट सोलो डांसर है।’

करण की बात के जवाब में किरण ने कहा था, ”तुम अंग्रेज की औलाद हो न, तुम लोगों को लगता है।” किरण के कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर आलोचना की थी। एक यूजर ने लिखा था- अगले सीजन में किरण खेर को जज मत लेना, इतनी घटिया सोच है। इंडिया इन लोगों की वजह से आगे नहीं बल्कि पीछे जा रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था- भारत बदल रहा है, तुम भी अपनी सोच बदल लो।