बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) आज भले ही फिल्मों से दूर हैं मगर उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो फिल्मों में तो नहीं पर अपनी झलक इवेंट, पार्टी और रियलिटी शोज में जरूर दिखा देते हैं। उन्हें उनकी कॉमेडी और डांस के लिए जाना जाता है। वो जिस पार्टी या फिर इवेंट में जाते हैं तो उसमें चार-चांद लग जाता है। क्योंकि उनके साथ उनकी ब्यूटीफुल वाइफ जो रहती हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और वो बेहतरीन बॉन्ड भी शेयर करते हैं। ऐसे में इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्टर की वाइफ का पहला प्यार गोविंदा नहीं बल्कि कोई और था और वो उससे शादी करना चाहती थीं। इसका खुलासा भी सुनीता ने रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर किया था। चलिए आपको बताते हैं उनकी इस लव स्टोरी के बारे में…

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सुनीता आहूजा का पहला प्यार गोविंदा नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टा धर्मेंद्र थे। उनका पहला प्यार धर्मेंद्र थे। इतना ही नहीं वो उनसे शादी तक करना चाहती थीं। कपल टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) के शो में पहुंचा था। इसमें सुनीता ने अपने पहले प्यार का जिक्र किया था। क्योंकि इस शो में धर्मेंद्र भी पहुंचे थे तो ऐसे में पुराने दिन याद आना लाजमी था। उन्होंने बताया था कि ‘धरम जी… आपको देखकर तो मेरा बदन कांप रहा है।’ फिर सुनीता उस किस्से के बारे में बताती हैं और कहती हैं कि ‘जब व 4-5 साल की थीं तो उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वो उनसे शादी करना चाहती हैं। तब उनके पिता ने उन्हें समझाया था कि वो अभी बहुत छोटी हैं लेकिन सुनीता फिर भी नहीं मानीं। उन्होंने डैडी से कहा कि वो इतने सुंदर हैं और इतने हैंडसम हैं’।

प्रेग्नेंसी में साथ रखी थी धर्मेंद्र के फोटो

गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने शो में ये भी बताया था कि जब वो प्रेंग्नेंट थीं तो ची-ची (गोविंदा) ने उन्हें धर्मेंद्र की फोटो लाकर दी थी, जिसे उन्होंने प्रेग्नेंसी टाइम में अपने साथ रखा था और प्यार बच्चे यशवर्धन को जन्म दिया था। इसके बाद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। अगर गोविंदा और सुनीता की शादी की बात की जाए तो दोनों ने साल 1987 में शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन।