दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। वहीं दीपिका पादुकोण की कैमेस्ट्री रणबीर कपूर के साथ भी कम कमाल नहीं करती। फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में लोगों ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया था। वहीं फिल्म ‘तमाशा’ में भी दोनों साथ नजर आए थे। इस फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जब साथ दिखे तो एक्ट्रेस से एक सवाल कर लिया गया- ‘रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में अगर कैमेस्ट्री के मामले में रेट करना हो तो आप किसको कितने रेटिंग्स देंगी?’
इस पर दीपिका ने जवाब में कहा था ‘दोनों ही पलंगतोड़ हैं यार। जहां कैमेस्ट्री मीटर लिखा है ना उससे भी ऊपर हैं दोनों।’ दीपिका के इस जवाब को उस वक्त काफी बोल्ड माना गया था और वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई थीं। दीपिका ने इस इवेंट में फिल्म को ध्यान में रखते हुए कहा था कि ‘यंगस्टर्स में आजकल रिलेशनशिप्स मकैनिकल बन गए हैं। हमारी जोड़ी और कैमेस्ट्री को लेकर भी बहुत बात हो चुकी है।’
रणबीर ने भी इस पर कहा था कि – ‘हम बहुत लकी रहे हैं कि हमारी फिल्म ये जवानी है दीवानी को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।’ बता दें, रणबीर ने दीपिका संग फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद अचानक रणबीर दीपिका अलग हो गए थे। दीपिका ने खुलासा किया था कि अपने ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए बगैर अपने रिलेशन को लेकर कई बातें शेयर की थीं।
दीपिका ने बताया था कि उनके लिए इस ब्रेकअप से निकलना आसान नहीं था। वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं और ब्रेकअप के बाद उन्हें सब बिखरा हुआ सा लगने लगा था। उन्हें लगा कि अचानक ये क्या हो गया।
दीपिका ने आगे कहा था- ‘ब्रेकअप के बाद मैंने खुद को अकेलेपन से बचाने के लिए सिर्फ खुद को बिजी कर लिया। मैं लगातार काम करती रहती थी। मैंने खुद को काम में पूरी तरह से डुबो लिया था। जिससे मुझे शहर में अकेलापन ना लगे’। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, ‘अब मैं और रणबीर कपूर एक अच्छे दोस्त हैं इसी वजह से हम दोनों एक साथ काम भी कर पाते हैं’।
बता दें, साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली थी। फिल्म ‘राम-लीला’ के दौरान जब दीपिका रणवीर सिंह से मिलीं उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद रणवीर और दीपिका ने इटली में धूमधाम से शादी रचाई थी।