CineGram: बॉलीवुड की सेंसेशनल एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक पुरानी तस्वीर एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो रही  है, जिसमें वो फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीर साल 2007 की है, जब नए सेवन वंडर ऑफ वर्ल्ड के अनाउंसमेंट के लिए हुए इवेंट में बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो नजर आए थे। इस इवेंट में दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखी गई थीं।

दोनों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे लोगों ने लिप लॉक बताया था, मगर तस्वीर साफ नहीं थी, इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं। एक बार फिर वो तस्वीर चर्चा में आ गई है। ट्विटर पर देसी गर्ल बिपाशा को उस तस्वीर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब देखा जा रहा है।

बिपाशा बसु 2000 के समय कई युवाओं का क्रश हुआ करती थीं। उन्होंने फिल्म ‘अजनबी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद बिपाशा का करियर बुलंदियों पर पहुंच गया था। फिल्म ‘जिस्म’ में बिपाशा ने जॉन अब्राहिम के साथ काम किया और इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था।

ये ही वो समय था जब बिपाशा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में भी इवेंट के दौरान नजदीकियां बढ़ गई थीं। बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा इतने करीब आ गए थे कि जॉन के साथ रिश्ते पर इसका असर पड़ा था। दोनों की डेटिंग की अफवाह फैल गई थी। फिर बिपाशा ने इस अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, “उन्हें मिलना एक बड़े सपने के सच होने जैसा है। इवेंट के बाद हम लोग क्लबिंग के लिए गए थे और बहुत मजा आया था। वो अब मेरे दोस्त हैं और उन्होंने मुझे प्रॉमिस क्या था कि वो अपने हर मैच के लिए मुझे बुलाएंगे।”

बता दें कि अब बिपाशा बसु और जॉन एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशन में थे, मगर 2011 में दोनों अलग हो गए थे। हालांकि उनके ब्रेकअप का कारण किसी को पता नहीं चल पाया। इसके बाद बिपाशा ने करण ग्रोवर से शादी की थी और अब दोनों की एक बेटी है।