गुजरे जमाने की एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन फैशन डिजाइन रहीं अंजू महेंद्रू को भला कौन नहीं जानता। अंजू 70 के दशक में प्रिंट एडवर्टाइजमेंट का जाना माना चेहरा रही हैं। उन्होंने फिल्मों में बड़े रोल तो नहीं किए लेकिन वह अक्सर चर्चा में रहती थीं। अंजू ने बॉलीवुड में साल 1966 में फिल्म उसकी कहानी’ किया था। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन अंजू अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं।

एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना के साथ अफेयर के कारण खूब सुर्खियों में रहा। राजेश खन्ना और अंजू तकरीबन 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हुए थे। जब अंजू और काका का ब्रेकअप हुआ तो हर तरफ हंगामा मच गया था। दोनों का टूटा रिश्ता काफी समय तक सुर्खियों में छाया रहा था। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद अंजू ने क्या कहा था आइए आपको बताते हैं। 

मैं उनसे प्यार करती थी

अंजू महेंद्रू ने साल 1973 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना चाहते थे कि अन्य लड़कियों और फैंस की तरह वह भी उनके पैरों में गिर जाएं। एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मैं उनसे प्यार करती थी, लेकिन चापलूसी नहीं कर सकती थी। उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे। वे बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे मैं उनके पैरों में नहीं गिर सकती थी। वह मेरे लिए जतिन या जस्टिन थे। मैंने जिससे प्यार किया वह राजेश खन्ना या कोई सुपरस्टार नहीं थे।’

जब अंजू महेंद्रू ने कर ली थी क्रिकेटर से सगाई

यासिर उस्मान की लिखी किताब के मुताबिक राजेश खन्ना अंजू से शादी करना चाहते थे और उन्होंने साल 1971 में शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन अंजू ने मना कर दिया था। अंजू के बार-बार मना करने के बाद काका को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। इसी बीच अंजू की मुलाकात मशहूर क्रिकेटर गैरी सोबर्स से हुई और मैगजीन्स में दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगी। गैरी ने अंजू को प्रपोज भी किया और सगाई की अंगूठी भी पहना दी। अंजू ने भी गैरी को मना नहीं किया। वहीं जब राजेश खन्ना को इस बात का पता चला तो वो अंजू पर बहुत चीखने-चिल्लाने लगे और खुद सर पकड़कर रोने लगे थे।

अगर काका मेरी जिंदगी में वापस ना आते तो

स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में अंजू ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि ‘सच कहूं तो उस समय मैं काका के साथ रिश्ते में थी। हमारी किसी बात पर अनबन हुई थी और चिढ़कर मैंने गैरी से अफेयर कर लिया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि में गैरी को पसंद नहीं करती थी। मुझे नहीं पता कि अगर काका मेरी जिंदगी में वापस नहीं आए होते तो क्या होता? मैंने काका के घर से ही गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी थी।’

पजेसिव हो गए थे राजेश खन्ना

वहीं अंजू ने अंजू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस घटना के बाद राजेश खन्ना काफी पजेसिव हो गए थे। वह हमेशा बस अंजू के साथ रहना चाहते थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘वो इतना ज्यादा शक करने लगा था कि मेरे घर पर फोन करके ये पूछता रहता था कि मैं कहां पर हूं…वो बस ये चाहता था कि मैं हमेशा उसका इंतज़ार करती रहूं।’ अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे।