बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फैट टू फिट जर्नी को लेकर हाल ही में चर्चा में थे। वह लगभग दो साल से अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह मानते हैं कि अभी उन्हें फिट होने के लिए और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उनके फोटो और वीडियो लोगों को काफी इंस्पायर करते हैं। एक्टर फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रूटीन लाइफ की झलकियां भी फैंस के साथ साझा करते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वो मोमोज खाते हुए देखे गए थे।

फोटो पर भड़के फैंस: अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर भी इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने यूजर के कमेंट की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दी। अर्जुन कपूर ने ट्रोलर के कमेंट की तस्वीर के साथ अपनी बात भी फैंस के समक्ष रखी। उन्होंने लोगों कहा कि सेहतमंद होने का अर्थ केवल शारीरिक रूप से फिट होना नहीं होता।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं: अर्जुन कपूर की फोटो पर प्रतिकिया देते हुए रिया शर्मा लिखती हैं, अर्जुन 2011 में वापस जा रहे हैं। अजय कुमार लिखते हैं, काश तुमने यह मोह छोड़कर थोड़ा अपने ऊपर ध्यान दिया होता तो नॉवल पढ़कर क्लासी मूवी देखकर थोड़ी प्रैक्टिस की होती तो बहुत अच्छे मुकाम पर होते। शुभम लिखते हैं फिर से वजन बढ़ जाएगा। एफएलवाई लिखते हैं, ‘ये लड़का कभी शेप में नहीं आ सकता। वो एक अमीर लड़का है जिसकी कोई मानसिकता नहीं है।’

अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब: इस पर अर्जुन कपूर से रहा नहीं गया इस कमेंट पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “यह उन लोगों की टिप्पणियों और विचार प्रक्रियाओं के कारण है जो इस तरह कीबोर्ड के पीछे छिपते हैं, दुनिया को यह विश्वास दिलाया जाता है कि फिटनेस हमेशा सबसे अच्छी दिखने वाली बॉडी के बारे में है और कुछ नहीं .. फिटनेस किसी भी व्यक्ति के लिए इससे कहीं अधिक है, जिसने कभी भी एक सामान्य स्वस्थ जीवन जीने के लिए संघर्ष किया है और मानसिक रूप से खुश और शांत रहने के लिए खुद का ख्याल रखते हुए आप सबसे अच्छा कर रहा है और बाधाओं के बावजूद एक नियमित डीपी की तरह दिखने के बारे में नहीं बल्कि एक दिनचर्या बना रहे हैं। “

केआरके ने कसा तंज: बता दें अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केआरके ने भी एक्टर की तस्वीर पर तंज कसते हुए लिखा कि भाई 24*7 खाते रहते हो, तभी तो ऐसे दिखते हो। कम खाओ यार।

इन फिल्मों में आएंगे नजर: दें आखिरी बार अर्जुन कपूर हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम के साथ नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में मोहित सूरी की ‘एक विलेन रिटनर्स’और लेडी किलर शामिल हैं।