अजय देवगन ने ‘रुद्रा: द ऐज ऑफ डार्कनेस’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। उनकी ये वेब सीरीज आज यानी 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह वेब सीरीज एक साइको क्राइम थ्रिलर है। सीरीज मुंबई पुलिस के स्पेशल क्राइम यूनिट के इर्दगिर्द घूमती है, जिसमें अजय देवगन डीसीपी रुद्रवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। रुद्रवीर एक ऐसा अफसर है जो पूरे नियम और सच्चाई के साथ अपना काम करता है और इस वजह से उनके डिपार्टमेंट के कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं।

आपको बता दें कि अजय देवगन की रुद्रा से पहले भी तमाम साइको-थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी हैं। इनमें से कई खासी चर्चित भी रही हैं। किसी में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते दिखाया गया है तो कोई क्राइम-रोमांस के इर्दगिर्द घूमती है। आइये आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के नाम और उनसे जुड़ी खास बाते बताते हैं।

Kaun: ‘कौन’ साल 1999 में आई एक भारतीय मनोवैज्ञानिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। जो राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म की कहानी अनुराग कश्यप ने लिखी है। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, मनोज वाजपेयी और सुशांत सिंह। बताया जाता है कि महज 15 दिनों में इस पूरी फिल्म को शूट किया गया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।

पाताल लोक: पाताल लोक अमेजन प्राइम की चर्चित वेब सीरीज है। इसकी निर्माता एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं। सीरीज में जयदीप अहलावत और नीरज काबी ने मुख्य भूमिका दिखाई गई है। ये सीरीज एक इंस्पेक्टर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जाने माने पत्रकार पर हुए हमले की जांच करता है। जिसके बाद वो अंडरवर्ल्ड के अंधेरे में चला जाता है।

साइलेंस कैन यू हियर इट: ये फिल्म एक थ्रिलर संस्पेंस से भरी मर्डर मिस्ट्री है। जिसे दर्शक पूरा देखे बिना अपनी नजरें हटा नहीं सकते। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई अहम भूमिका में नजर आए थे। 2021 भारतीय हिंदी थ्रिलर फिल्म अबान भरूचा देवहंस द्वारा लिखित और निर्देशित है।

बेदाद: बेदाद साल 2021 में आई वेब-सीरीज है। ये वेब सीरीज एक साइको-थ्रिलर है, जो अनिल रामचंद्र शर्मा द्वारा लिखित लघु कहानियों से प्रेरित है। इस सीरीज में तथाकथित सम्मानित लोगों और समाज की नजर में एक आदर्श जीवन जीने वालों को बेनकाब करने को लेकर बनाई गई है।

बिसात: बिसात विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई एक मर्डर मिस्ट्री है। जो एमएक्‍स प्लेयर पर देखी जा सकती है। इस सीरीज में संदीपा धर और ओमकार कपूर की अहम भूमिका है। ये सीरीज में खतरनाक रहस्यों के बारे में बताती है।