Movies Based On Rain And Scams OTT: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2018 में आई मूवी ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें छापेमारी (रेड) की कहानी दिखाई गई है।
ऐसे में अगर आपको भी ये फिल्में पसंद आई और अब ओटीटी पर घर बैठे रेड और घोटालों पर बनी इसी तरह की फिल्में देखना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको 5 बेस्ट मूवीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखा जा सकता है। इस लिस्ट में ‘द बिग बुल’ से लेकर ‘डिस्पैच’ तक का नाम शामिल है।
द बिग बुल (The Big Bull)
साल 2021 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द बिग बुल’ में अभिषेक बच्चन, सोहम शाह, निकिता दत्त समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह मूवी 1990 के दशक में हर्षद मेहता के रियल लाइफ के वित्तीय अपराधों और उनसे जुड़े रहस्यों पर आधारित है। इसमें जबरदस्त स्कैम दिखाया गया है, जो आपको पसंद आ सकता है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
420 आईपीसी (420 IPC)
ये मूवी भी साल 2021 में रिलीज हुई थी, जो एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें रणवीर शौरी, आरिफ जकारिया समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें फाइनेंस क्राइम की कहानी देखने को मिलती है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
स्पेशल 26 (Special 26)
अक्षय कुमार और अनुपम खेर स्टारर यह मूवी भी घोटाले पर बनी है, जिसमें 1987 की एक सच्ची घटना को दिखाया गया है। मूवी में देखने को मिलता है कि कैसे एक नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यापारी से 35 लाख रुपये लूटे गए। इसके बाद जो हुआ वह मूवी में आपको हैरान कर देगा। इस फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
स्कैम 1992 (Scams 1992)
‘स्कैम 1992’ एक वेब सीरीज है, जो एक असल स्कैम पर बनी है। इसमें शेयर बाजार में किया गया स्कैम दिखाया गया था, जिसमें स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता भी शामिल थे। बता दें कि इसमें हर्षद मेहता और उनके किए गए स्कैम की कहानी दिखाई गई। सीरीज में हर्षद का रोल प्रतीक गांधी ने किया और इसे सोनी लिव पर आसानी से देखा जा सकता है।
डिस्पैच (Despatch)
बीते साल 2024 में रिलीज हुई इस मूवी में मनोज बाजपेयी लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसमें एक्टर ने एक समाचार पत्र के क्राइम रिपोर्टर का रोल प्ले किया। फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे वह क्राइम की खबरों का पीछा करते करते एक हजारों करोड़ के बड़े घोटाले तक पहुंच जाते हैं। घोटाले पर बनी इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।