Kannada Movies On OTT: ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर आपको हिंदी, इंग्लिश, साउथ समेत हर तरह की फिल्में देखने को मिल जाएंगी। वहीं, अगर आप कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैन है, तो आपने उनकी ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जरूर देखी होंगी।

इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिनेता की एक्टिंग से लेकर इसमें दिखाए गए एक्शन के लोग फैन हो गए थे। ऐसे में अब आप अगर इस तरह की दूसरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कन्नड़ की 5 ऐसी मूवीज के बारे में जिन्हें देख आपका सिर घूम जाएगा। इनमें नजर आने वाला एक्शन ‘केजीएफ’ से भी एक लेवल आगे का है।

कांतारा (Kantara)

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी का एक्शन और थ्रिलर देखकर फैंस की रूह कांप गई थी। अब इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। बता दें कि साल 2025 में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ आने वाली है, जिसमें एक बार फिर ऋषभ शेट्टी का दमदार अभिनय लोगों को देखने को मिलेगा।

मुफ्ती मूवी की कहानी (Mufti)

साल 2017 में आई ये कन्नड़ फिल्म ‘मुफ्ती’ की कहानी आपको जरूर पसंद आने वाली है। इसमें आपको एक गण नाम का पुलिस अधिकारी देखने को मिलने वाला है, जिसे भैरथी रानागल नाम के एक अपराधी को खोजने और उसे मारने के लिए गुप्त रूप से जाना पड़ता है। हालांकि, जब उसे पता चलता है कि भैरथी के इरादे नेक हैं, तब कहानी में ट्विस्ट आता है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

कब्जा (Kabzaa)

इस फिल्म में आपको भर-भर के एक्शन क्राइम देखने को मिलने वाला है। इसकी कहानी साल 1945 से 1986 के बीच घटित हुई कुछ घटनाओं से प्रेरित है। यह अमरेश्वर और उसके परिवार की स्टोरी है, जो ब्रिटिश लोगों के टॉर्चर से खत्म हो जाता है और फिर जो होता है वह काफी डरा देने वाला है। इसे फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

जय लव कुश (Jai Lava Kusa)

जूनियर एनटीआर और राशि खन्ना स्टारर ये मूवी भी 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें काफी एक्शन-थ्रिलर देखने को मिला था। इसका हिंदी वर्जन आपको जी5 पर देखने को मिलने वाला है। इसमें आपको जय, लव और कुश तीन लोगों की कहानी देखने को मिलने वाली है।

पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस मूवी का क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिलता है। फैंस इसके डायलॉग और गानों को भूल नहीं पाए हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक ये मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं। वहीं, एक कुछ ही दिनों में इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है।

OTT Adda: ओटीटी पर देखिए ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, 12 बच्चों के मर्डर की ये कहानी सच्ची घटना पर है आधारित