Action Movies On Netflix: फिल्म इंडस्ट्री में आजकल एक्शन मूवीज का बोलबाला देखने को मिल रहा है और दर्शक उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी ‘बेबी जॉन’ के साथ अपना एक्शन अवतार दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अगर आप भी एक्शन मूवीज के शौकीन हैं, तो चलिए 5 ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें ‘बेबी जॉन’ की रिलीज से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखा जा सकता है।
द ग्रे मैन (The Gray Man)
साल 2022 में रिलीज हुई ‘द ग्रे मैन’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास और जेसिका हेनविक समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। ये मूवी एक सीक्रेट सीआईए एजेंट की कहानी है, जो कई रहस्यों का पता लगाती है, जिसके बाद दुनिया भर में उसकी तलाश की जाने लगती है। इस फिल्म का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो ने किया है। इसे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखा जा सकता है।
हार्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone)
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें गैल गडोट, जेमी डोर्नन और आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसकी कहानी में देखने को मिलता है कि कैसे वैश्विक शांति के लिए छिपकर काम कर रही एक एजेंसी के पास है एक बेशकीमती और खतरनाक हथियार, जिसे एक हैकर चुराना चाहता है। एजेंसी के एक इंटेलिजेंस ऑफिसर पर जिम्मेदारी है उसे रोकने की। फिर आगे क्या होता है ये देखना दिलचस्प है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
सालार पार्ट 1 (Salaar: Part 1- Ceasefire)
‘सालार पार्ट 1’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इसमें जमकर एक्शन देखने को मिला था। इस फिल्म को हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स दोनों पर देखा जा सकता है।
स्वीट गर्ल (Sweet Girl)
साल 2021 में आई फिल्म ‘स्वीट गर्ल’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में जेसन और इजाबेल की कहानी देखने को मिलती है कि कैसे कोई अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसमें एक शख्स अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने जाता है, लेकिन फिर जो होता है वह आपको पूरी फिल्म देखने को मजबूर कर देगा।
माय नेम इज वेंडेटा (My Name Is Vendetta)
साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की थी, इसकी कहानी और एक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें देखने को मिलता है कि कैसे एक परिवार की हत्या करने के बाद माफिया और उसकी बेटी बचकर भाग जाते हैं और इसकी आगे की कहानी आपको फिल्म देखने पर ही पता चलने वाली है।