पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने कई महीने बाद एक डांस के साथ सोशल मीडिया पर एंट्री मारी है। नजर एक्ट्रेस मोनालिसा ने वाणी कपूर और ऋतिक रोशन की ​मूवी वॉर के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ पर जबरदस्त डांस किया। उनका ये वीडियो 24 घंटे में ही 3 लाख बार देखा जा चुका है। पिछले कई दिनों से मोनालिसा पैर में फ्रैक्चर की वजह से डांस नहीं कर पा रही थीं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है वो करीब 3 महीने बाद डांस कर रही हैं। डांस वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अपने दिल में डांस करती हूं। काफी टाइम बाद डांस करने का मौका मिला है। करीब 3 महीने बाद ऐसा हो सका है।’ मोनालिसा का ये डांस वीडियो उनके मेकअप रूम का है जहां पर वो फ्री टाइम एंजॉय कर रही हैं। रिकवर होने के बाद मोनालिसा फैंस को अपने डांसिंग मूव्ज दिखाए। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा को ऋतिक रोशन का डांस पसंद हैं और वह उनकी तरह स्टेप्स को कॉपी करती दिख रही हैं।

मोनालिसा इन दिनों हॉरर टीवी शो नजर में काम कर रही हैं, जिसमें वह मोहिना नाम के कैरेक्टर का किरदार अदा करती दिखाई देंगी। मोना अक्सर अपनी हॉट फोटोज को लेकर भी सोशल मीडिया के जरिए खूब लाइमलाइट लूटती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बोल्ड फोटोशूट भी कराया था, जिसके फोटोज को उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया था। तस्वीरें में मोनालिसा बाथटब में लेटीं  हुई बेहद हॉट लग रही हैं।

मोनालिसा ने 1997 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी, भोजपुरी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया भाषा की फिल्मों में भी काम किया।