बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं है। फिर भले ही क्यों ना वो किसी स्टार का बेटा या बेटी ही क्यों ना हो। अगर आप दर्शकों स्क्रीन पर अपनी ओर खींचने में कामयाब नहीं हुए तो सफलता हाथ नहीं लग सकती है। साथ ही कुछ योगदान फिल्म इंडस्ट्री का भी है। अगर काम मिलेगा तब ही अपने आपको स्क्रीन पर प्रेजेंट किया जा सकता है। कई स्टार्स आते हैं और चले जाते हैं। इसमें कुछ स्टार किड्स भी होते हैं। इसी में से एक विवेक ओबेरॉय रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में हिट और ब्लॉकबस्टर से ज्यादा फ्लॉप का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके विवेक अमीरी में इंडस्ट्री के ए-लिस्टर अभिनेताओं से कम नहीं हैं। उनकी करोड़ों की हैरान कर देना वाली नेट वर्थ सामने आई है।
विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘कंपनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में ‘साथिया’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन, उन्हें इससे कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी। 22 साल के करियर में उन्होंने महज 4 हिट्स दी है। पर्सनल लाइफ में हुए विवादों की वजह से उनका करियर बनने से पहले ही बिगड़ गया था। सलमान खान संग विवाद के बाद उनका करियर डगमगाने लगा था। उस दौरान एक्टर ने काफी फ्लॉप फिल्में दी थी, जिसके बाद विवेक ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली और फिर वहीं, बॉलीवुड ने भी उन्हें नहीं ढूंढा।
विवेक इस बीच भले ही हिंदी फिल्मों से दूर रहे लेकिन, इस बीच वो साउथ में तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करते रहे। फिल्मों में काम करने के साथ ही एक्टर ने अपना बिजनेस भी शुरू किया। उन्होंने साइड में ऐसा बिजनेस शुरू किया कि आज वो अमीरी के मामले में बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं। उनकी नेटवर्थ जानकर हैरानी होगी। इस मामले में वो रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं।
विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ
दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज से द स्टेट्समैन के हवाले से विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ की जानकारी शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि विवेक की कमाई रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा है। उनकी नेटवर्थ 1200 करोड़ बताई जा रही है। जबकि इंडस्ट्री के ए-लिस्ट एक्टर्स ‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर की नेटवर्थ 350 करोड़ और अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ 340 करोड़ रुपए बताी जा रही है।
फिल्मों के अलावा कैसे कमाते हैं करोड़ों?
इसके अलावा अगर विवेक ओबेरॉय की फिल्मों के अलावा कमाई की बात की जाए तो एबीपी न्यूज में छपी खबर के अनुसार, वो कई तरीकों से पैसे कमाते हैं। वो कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर नाम से रियल स्टेट कंपनी चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास एक मेगा एंटरटेनमेंट नामक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है, जिससे एक्टर मोटा पैसा कमाते हैं। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने कई स्टार्टअप्स में एंजेल निवेशक भी किया हुआ है। इतना ही नहीं, विवेक ओबेरॉय के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। हाल ही में उन्होंने 12.25 करोड़ की नई रॉल्स रॉयस कुलिनन ब्लैक बैज खरीदी और सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी।
रोहित शेट्टी की फिल्म से की थी दमदार वापसी
बहरहाल, अगर विवेक ओबेरॉय के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्टर को रोहित शेट्टी की फिल्म से धमाकेदार वापसी करते हुए देखा गया था। उन्होंने प्राइम वीडियो की फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से कम बैक किया था। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी जैसे अन्य एक्टर्स भी अहम रोल में थे। इसमें विवेक का धांसू कमबैक रहा था और उनकी एक्टिंग को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।
विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उनके बारे में ये भी पढ़ सकते हैं कि एक समय था जब उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थी और उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का भी मन बना लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था। इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।