बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इंडस्ट्री में शानदार कमबैक किया है। इन दिनों वो वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इसके पहले भी एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है, फिर चाहे वो शाद अली की ‘साथिया’ हो या मणिरत्नम की ‘युवा’। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस शानदार परफॉर्मेंस की है। लेकिन, कुछ समय के बाद ही उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने डार्क फेस को याद किया है। साथ ही दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए मेंटल हेल्थ का जिक्र भी किया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान एक्टर ने अपने डार्क फेस को याद किया। विवेक ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वो सुशांत से मिले हैं। उनके साथ उन्होंने बातचीत भी की है। सुशांत की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा कि वो बहुत ही प्यारे थे। उन्होंने अफसोस जताया किया कि इंडस्ट्री ने एक अच्छे एक्टर को खो दिया। ये बेहद ही दुखद है। वो बताते हैं कि जीवन में कोई कब डार्क फेस में पहुंच जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है। वो खुद भी डार्क फेस झेल चुके हैं। उन्होंने इस बात को भी माना कि ऐसा नहीं है कि जो सुशांत ने किया वो उन चीजों के बारे में नहीं सोचते।

जब सुशांत की तरह सोचने लगे थे विवेक

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब वो सुशांत की तरह ही सोचने लगे थे। वो उन दिनों को याद कर कहते हैं कि एक्टर मां के पास गए। फर्श पर बैठ गए फिर एक बच्चे की तरह अपनी मां की गोद में सिर रख दिया। रोए और सोचा कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है? वो 40 मिनट तक केवल रोते ही रहे और फिर मां ने उनसे पूछा कि जब आप वो सारे अवॉर्ड्स जीत रहे थे, सारी पॉपुलैरिटी और प्यार पा रहे थे तो क्या आपने पूछा कि आप ही क्यों?

विवेक ओबेरॉय ने आगे ये भी बताया कि वो कुछ चीजों में सुशांत के जैसे ही सोचने लगे थे। एक्टर कहते हैं कि वो वहां अंधेरे के किनारे पर थे और सुशांत ने जो किया उसके बारे में सोचने लगे थे।

सुशांत मौत पर क्या बोल विवेक?

इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि उनके अंतिम संस्कार में 20 लोग थे और उस बारिश में उन्होंने उनके पिता की ‘टूटती हुई आंखें’ देखी है। एक्टर आगे कहते हैं कि सुशांत को आखिरी पल देखकर उनके मन में केवल यही ख्याल आया था कि अगर उन्होंने भी इस सीन को देखा होता तो एहसास होता कि इस हरकत से उन लोगों पर क्या असर होगा, जिन्हें आप प्यार करते हैं। इसके बाद उन्होंने कदम ये कदम नहीं उठाया होता। विवेक बताते हैं कि उन्होंने भी उन लोगों के बारे में सोचा, जो उनसे प्यार करते हैं। वो खुद को सौभाग्यशाली बताते हैं कि उनके पास घर है, जिसने उन्हें संभाला।

बहरहाल, अगर विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था। इसमें वो शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया गया। इसमें सभी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।