बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ने एक बिटिया को जन्म दिया है। विवेक का दो साल का एक बेटा विवान वीर ओबरॉय भी है।

जेनेलिया देशमुख ने विवेक और प्रियंका को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने कहा ‘‘….बधाई हो… प्रियंका और विवेक ओबरॉय……वीर को बहन मिल गयी…..आप सभी को शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।’’

विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से 29 अक्टूबर 2010 को शादी की थी।