Vivek Oberoi On Kissing Scene: फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेट और किसिंग सीन का होना लाज़मी है। इसमें कुछ एक्टर्स ऐसे सीन्स को करते हैं तो कुछ ये नागवार होता है। लेकिन, अधिकतर एक्टर्स इन सीन्स को करने में कोई परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में कई बार बोल्ड सीन्स को देखकर उनके घरवालों का अजीब रिएक्शन होता है। इसी बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने किसिंग सीन के लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक बार उनका बेटा इसे देखने के बाद गुस्सा हो गया था और मां से सवाल-जवाब करने लगा था। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में।

दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में ईटाइम्स से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन पर बेटे के रिएक्शन के बारे में बात की। विवेक सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने ‘युवा’, ‘मस्ती’, ‘साथिया’ और ‘ओमकारा’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘प्रिंस’ में काम किया था। इसमें उनका एक किसिंग सीन रहा था। इसे देखने के बाद उनका बेटा नाराज हो गया था।

बेटे ने किसिंग सीन पर उठाया सवाल

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने इस किस्से का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो किसिंग सीन पर अपने बेटे का रिएक्शन देखकर हैरान हो गए थे। उनके बेटे विवान ने सवाल उठा दिए थे। उसने मां से सवाल किया था कि वो कैसे मां के अलावा किसी और को किसी कर सकते हैं? विवान ने अपनी मां प्रियंका से पूछा था कि क्या वो इसे लेकर ओके हैं? इस पर एक्टर ने बेटे को काफी समझाया था कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन विवान सिर्फ मां की साइड लिए हुआ था और इस पर ऐतराज जताया। विवान ने विवेक को किसी दूसरी महिला को किस ना करने के लिए कहा। विवेक ने ये भी बताया कि उनके बेटे को एक्शन सीक्वेंस काफी पसंद हैं।

विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं। अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में होती हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके अलावा अब विवेक हिंदी के साथ ही साउथ फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं।