फिल्म ‘काली’ की डायरेक्टर को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी लीना मणिमेकलाई की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। जिसपर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने लीना का ट्वीट शेयर किया, जिसमें लीना ने लिखा था,”मणिमेकलाई ने लिखा कि “मेरी काली क्वीर (एलजीबीटी के जितने भी प्रकार हैं। जो खुद को आदमी, औरत, ट्रांसजेंडर, गे, लेस्बियन या बाइसेक्शुअल… कुछ भी नहीं मानते) है,वो स्वतंत्र आत्मा हैं, वो पितृसत्ता पर थूकती हैं, वो हिंदुत्व को ध्वस्त और पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वो अपने हजारों हाथों से सभी को गले लगाती हैं।”

विवेक ने ये ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,”क्या ऐसे पागलों को कोई समझा सकता है? प्लीज।”जिसपर शक्ति नाम की यूजर ने लिखा,”ये बहुत कंफ्यूसिंग लगती है। धूम्रपान को बढ़ावा देना ‘फ्री स्पिरिट’ है, सनातन धर्म की जड़ में मां काली हिंदुत्व को खत्म कर रही हैं। जो शायद ही हाल के इतिहास में गाढ़ी गई एक अवधारणा है। क्या ये अपने आपको गिरा नहीं रही है?”

मनदीप ने लिखा,”इसके ट्वीट पर कमेंट करना भी शान के खिलाफ है। इसे घटिया प्रचार चाहिए। मैं मुफ्त में इसका प्रचार करने के लिए कोई कमेंट नहीं करूंगा। ऐसे लोग खुद ही चुप हो जाते हैं जब इनपर कोई ध्यान नहीं देता।”

बता दें कि लीना मणिमेकलाई ने काली नाम की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवादों में घिरी हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर और वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं। पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इतना ही नहीं, उनके हाथ में LGBTQ समुदाय का झंडा भी दिखाया गया है। हिंदुवादी लोगों का कहना है कि लीना ने हमारी देवी का अपमान किया है। उनके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी गई।

लीना के अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी इस वक्त इस मुद्दे को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा,”मां काली मांस-मदिरा को स्वीकार करने वाली देवी हैं। इस बात की हर किसी को आजादी है कि वो अपने भगवान की किस तरह से कल्पना करता है। इस पर किसी को कोई ऐतराज भी नहीं होना चाहिए।” जिसके बाद उनके खिलाफ भी लोगों का गुस्सा फूटा।