‘द कश्मीर फाइल्स’ निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने ट्वीट के माध्यम से लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

जिसके कारण कई बार उन्हें मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। इस बार उन्होंने ‘मॉर्डन धर्म गुरुओं’ पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि इन मॉर्डन धर्म गुरुओं के आश्रम एकदम 5 स्टार रिसॉर्ट के जैसे होते हैं और ये प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से घूमते हैं। और ये बॉलीवुड सेलेब्स जैसे कंगना रनौत अक्षय कुमार संग वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कही यह बात

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में “जिस्ट न्यूज को इंटरव्यू दिया है। जिसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें निर्देशक ‘आधुनिक धर्म गुरुओं’ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं कि धर्म का पैसा तो देखिए, ये जो धर्म गुरु वगैरह हैं इनके आश्रम देखे हैं, आपने? 5 स्टार, 7-8-10 स्टार रिजॉर्ट शर्म खा जाए इनके सामने। ये प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं।”

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि “आप कल्पना कीजिए कि बुद्ध प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं। 10-50 उनके बॉडीगार्ड चल रहे हैं उनके साथ। आगे पीछे लोग खड़े हैं। वह खड़े हो रहे हैं तो लोग कोई उनके जूते के फीते बांध रहा है तो कोई उन्हें माला पहना रहा है। क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि भगवान बुद्ध भी कुछ ऐसा ही कर रहे थे? मैंने अपनी आंखों से देखा है मैं इसलिए बोल रहा हूं। मैं कोई सुनी-सुनाई धारणाओं की बात नहीं कर रहा हूं।”

फिल्ममेकर ने किस पर साधा निशाना?

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आगे कहा कि “और गौतम बुद्ध के कमरे है जो आप 20-20 हजार में खरीद रहे हैं। फिर गौतम बुद्ध जी कभी अक्षय कुमार के साथ, कभी कंगना रणौत के साथ, कभी करिश्मा कपूर के साथ वीडियो बना रहे हैं, या फोटो खिंचवा रहे हैं। कभी आप ये कल्पना कर सकते हैं? ये कौन सा धर्म है। ओशो ने भी आश्रम बनाया। ओशो तक ठीक था। उन्होंने ही पूंजीवाद चालू किया। मैं ओशो को पसंद करता हूं लेकिन ओशो ने इतना भी व्यवसायी करण नहीं किया था।”

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

विवेक रंजन अग्निहोत्री के इस वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओशो ही वह हैं जहां विवेक अग्निहोत्री और कुणाल कामरा के विचार मिलते हैं। एक यूजर ने लिखा कि सदगुरु की और इशारा है। बता दें कि अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सामंथा रुथ प्रभु, मौनी रॉय सहित कई जानी-मानी हस्तियां सदगुरु के साथ अपने वीडियो शेयर कर चुकी हैं।