भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 (Oscar 2023)के लिए गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’को नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म के लिए बधाई देते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है। इसी के साथ उन्होंने जो लोग उनकी फिल्म को ऑस्कर में देखना चाहते थे, उन्हें भी धन्यवाद किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने लिका,”भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुने जाने के लिए #LastFilmShow (Chhello Show) की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें #Oscars2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की शुभकामनाएं। मैं उन सभी शुभचिंतकों और विशेष रूप से मीडिया को धन्यवाद देता हूं, जो #TheKashmirFiles के पक्ष में थे।”

आपको बता दें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और एस एस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने की उम्मीद जताई जा रही थी। कश्मीर फाइल्स इस साल की चार हिट फिल्मों में से एक रही है। इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की जानी चाहिए। इसके अलावा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’,’भूलभुलैया-2′ और ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ भी साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।

अनुराग कश्यप ने कही थी ये बात
कुछ दिन पहले विवेक अग्निहोत्री हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था,अपने पूरे जीवन में, मैंने कभी भी ऑस्कर की ओर नहीं देखा। ये किसी फिल्म की सच्चाई को आंकने का मापदंड नहीं है।” दूसरी तरफ अनुराग कश्यप ने कहा था कि आरआरआर को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कहीं लोग ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नॉमिनेट न कर दें।

इसपर विवेक अग्निहोत्री का कहना था कि अगर कोई ऐसा बोल रहा है तो पहला सवाल, क्या उन्हें फिल्म से खतरा है। दूसरा कि वो क्यों नहीं चाहते कि हिंदुओं के नरसंहार की कहानी दुनिया को पता चले।

आपको बता दें कि ‘छेल्लो शो’ 110 मिनट ड्यूरेशन की फिल्म है। जिसकी कहानी पान नलिन ने लिखी है और इसका डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म की कहानी गांव के एक बच्चे के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 सितंबर ऐलान किया गया कि ये फिल्म भारत की ओर से Oscar 2023 के लिए भेजी जार रही है।