विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 16 दिसंबर को वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहाँ से वायरल हुए वीडियो में विराट और अनुष्का के गले में तुलसी माला और माथे पर तिलक लगा हुआ दिखाई दिया। हाथ में नामजप माला भी नजर आई, जिसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि उन्हें प्रेमानंद महाराज ने अपना शिष्य बनाकर दीक्षा दी है। विराट और अनुष्का की खूब तारीफ हुई, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला दिया।

मुंबई एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग फैन विराट कोहली के साथ फोटो लेने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे खींचकर साइड कर दिया। विराट और अनुष्का दोनों ने उस फैन को नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ गए।

इसके बाद विराट और अनुष्का की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया यूज़र्स कमेंट कर रहे थे कि क्या फायदा कंठी माला धारण करने का, अगर उन्हें अपने फैंस के साथ ऐसा व्यवहार करना है। एक यूज़र ने लिखा – “क्या फायदा प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने का।” एक ने लिखा – “आध्यात्मिक ट्रिप पर जाओ, लेकिन दिव्यांग फैन के साथ बदतमीजी, ये घिनौना है।”

Dhurandhar: रहमान डकैत पर वायरल रील्स पर फूटा आचार्य प्रशांत का गुस्सा: हम 26/11 करने वालों को…

प्रेमानंद महाराज ने कल विराट और अनुष्का को विनम्र होने की सलाह दी थी। उनकी विराट और अनुष्का से और क्या-क्या बातें हुई थीं, यहाँ क्लिक करके पढ़ें।