क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते के ऊपर सभी लोगों के बीच बातें होती रहती हैं। इसे अगर हॉट गॉसिप का नाम दिया जाए तो गलत नहीं होगा। इनके ब्रेकअप से लेकर पैचअप तक की खबरें हम सुनते रहते हैं। जहां साल की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबर आई थी। वहीं जल्दी ही पैचअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वैसे तो अनुष्का या विराट ने कभी भी खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब खबरों कि मानें तो विराट की वजह से एक बार फिर से ये रिश्ता खतरे में है। जी हां, ऐसी खबर है कि विराट जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं, वहीं अनुष्का इस वक्त इसके लिए तैयार नहीं है। इसकी एक वजह उनका करियर में इस समय पीक पर होना है। ब्रेकअप के वक्त विराट ने इंस्टाग्राम पर खुद के सिंगल होने के स्टेटस को डालकर सभी का ध्यान खींचा था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इसे जल्द ही डिलीट भी कर दिया गया था।
सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया; कहा- वे आतंकवादी नहीं है, वीज़ा लेकर भारत आते हैं
दोनों के रिश्ते में जब खटास आई थी उस समय अनुष्का ‘सुल्तान’ की तैयारियों में व्यस्त थी। इस फिल्म में वो पहली बार सलमान खान के साथ नजर आईं थी। उस समय जहां विराट कई सार्वजनिक पार्टियों में दिख रहे थे वहीं अनुष्का ने केवल अर्पिता की गोदभराई में हिस्सा लिया था। जल्द ही दोनों के बीच रिश्ता सामान्य हो गया और ‘सुल्तान’ की रैपअप पार्टी में जोड़ी साथ दिखी। सलमान के बांद्रा वाले घर में दौनों काफी देर तक पार्टी करते हुए दिखे।
Read Also: …तो इस वजह से विराट कोहली से दूर हो रही हैं अनुष्का शर्मा
क्रिकेटर के करीबी सूत्र का कहना है कि अनुष्का और विराट के बीच एक बार फिर से कड़वाहट पैदा हो रही है। इस बार भी वजह पिछली बार वाली ही है। सूत्र ने कहा कि विराट जल्दी ही अनुष्का के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं और वो उन्हें लेकर काफी पोसेसिव भी हैं। जब भी एक्ट्रेस शूटिंग या प्रमोशन की वजह से घर से बाहर होती हैं वो पल-पल उन्हें फोन करते रहते हैं। वहीं ‘आरफा’ इस वक्त एक एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की पीक पर हैं। उनकी झोली में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। जिसकी वजह से वो फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
Read Also: शाहरुख के बारे में अनुष्का ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इससे पहले ही हमने आपको बताया था कि वो विराट के इस ओवर पोसेसिवनेस की वजह से काफी परेशान हैं। अपनी शर्तों पर उन्होंने विराट के साथ पैचअप किया था। वहीं दूसरी ओर विराट अनुष्का के ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर, फवाद खान के साथ जाने की वजह से काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये दोनों के बीच दूरियां पैदा करने की वजह बन सकता है।
