70 के दशक के मशहूर एक्टर विनोद मेहरा की आज बर्थ एनिवर्सरी है, उनका जन्म 13 फरवरी, 1945 में हुआ था और उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जब विनोद मेहरा ने जब अपना फिल्मी करियर शुरू किया था वो उस वक्त 26 साल के थे। विनोद मेहरा ने 1971 में ‘एक थी रीता’ डेब्यू किया था, इसमें उनके साथ तनुजा थीं। ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।  

विनोद मेहरा की इमेज इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय वाली थी। विनोद मेहरा एक सफल अभिनेता थे, मगर उनकी पर्सनल लाइफ बिल्कुल अच्छी नहीं रही। चाहे वो फिर लव लाइफ और या शादीसुदा जिंदगी। लड़कियां उनकी बड़ी फैन थीं, मगर उन्हें जीवन में सच्चा प्यार नहीं मिला। उनकी पर्सनल लाइफ में खूब हार्टब्रेक थे।

विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी। पहली बार उन्होंने मीना ब्रोका से शादी की थी और ये एक अरेंज मैरिज थी। ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई, क्योंकि  उनकी लाइफ में एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी की एंट्री हो गई थी। दोनों का रोमांस किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। वि

नोद मेहरा, बिंदिया से बहुत प्यार करते थे। मगर बिंदिया ने जेपी दत्ता के लिए विनोद मेहरा को छोड़ दिया था।

इसके बाद विनोद मेहरा का दिल टूट गया था। इस बीच, विनोद मेहरा दिल की गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे और उनका अभिनय करियर खराब हो रहा था। कथित तौर पर उनका अभिनेत्री रेखा के साथ अफेयर था, लेकिन वह भी कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। विनोद मेहरा को आखिरकार केन्या के एक बिजनेसमैन की बेटी किरण से प्यार मिल गया। जो एक सपने जैसा लग रहा था। दंपति के दो बच्चे थे – रोहन और सोनिया। मगर विनोद मेहरा का फिर निधन हो गया और उनकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर केन्या चली गईं।