Vinod Khanna Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) इंडस्ट्री के उन स्टार्स में थे, जिन्हें पर्दे पर देखते ही दर्शक झूम उठते थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। ये सारी बातें उनकी 77वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कर रहे हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। वो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर वो आज भी लोगों के जहन में उनकी याद बरकरार है तो चलिए इस खास अवसर पर आपको विनोद खन्ना के बारे में बताते हैं…

विनोद खन्ना की लाइफ स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड में उनका स्टारडम खूब रहा था लेकिन फैंस को तब हैरानी हुई जब उन्होंने करियर के पीक पर सबकुछ छोड़ने का फैसला किया और अध्यात्म की राह चुन ली। उनके इस कदम से ना केवल फैंस बल्कि परिवार तक काफी हैरान था। वो फिल्में छोड़ ओशो के आश्रम में चले गए थे हालांकि, बाद में फिर लौटे और एक्टिंग में वापसी की। मगर, तब तक सब खत्म हो चुका था। करियर का वो स्टारडम हाथ से निकल चुका था।

एक्टिंग के साथ राजनीति में भी आजमाया हाथ

इतना ही नहीं, विनोद खन्ना ने एक्टिंग में वापसी करने के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। वो एक राजनेता बने और यहां भी छा गए थे। उन्होंने अपने काम को यहां पर भी साबित किया और उन्हें जनता का खूब प्यार मिला। वो साल 1997 में बीजेपी में शामिले हुए थे और गुरदासपुर से पहली बार सांसद चुने गए थे। 2014 में वो लोकसभा का चुनाव जीतकर चौथी बार संसद पहुंचे थे। एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर को राजनीति में भी अपार सफलता मिली थी। इससे पहले वो 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव भी जीते थे साथ ही 2002 में वो संस्कृति और पर्यटन केंद्रीय मंत्री बने थे।

6 सालों तक मन में दबाकर रखी ये बात

विनोद खन्ना के निधन ने सभी को हैरान करके रख दिया था। उनकी मौत ना केवल इंडस्ट्री और परिवार के लिए बल्कि फैंस के लिए भी बड़ा झटका थी। उनके अचानक निधन ने सभी को अंदर तक तोड़कर रख दिया था। उनकी मौत से बहुत कम लोगों को ही पता था कि उन्हें कैंसर था। एक्टर ने 6 सालों तक अपनी इस बीमारी को सबसे छुपाकर रखी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने सालों तक इस बात को छुपाकर रखी थी फिर एक बार अपने चुनाव क्षेत्र गुरदासपुर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया था। इस दौरान उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया कि वो इतने दिनों तक कहां गायब थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कैंसर का खुलासा किया था।

अंत में विनोद खन्ना कैंसर के इलाज के बाद भी इससे जंग हार गए और 27 अप्रैल, 2017 को दुनिया को अलविदा कह गए। इंडस्ट्री में उनके फैंस और परिवारवालों को उनकी काफी कमी आज भी खलती है।