डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हैं। वो इन दिनों अपनी बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड वेदांत (Krishna Bhatt Boyfriend Vedant) से शादी की है। इनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसमें सनी लियोनी (Sunny Leone) से लेकर अविका गौर (Avika Gor) तक ने ग्लैमर का तड़का लगाकर पार्टी में चार चांद लगाए हैं। स्टार्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने 11 जून को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए। कृष्णा और वेदांत ने ढेरों तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं। उनके साथ बॉलीवुड स्टार्स तक ने खूब पोज दिए हैं। इनकी वेडिंग में आमिर खान, सनी देओल के अलावा बॉबी देओल, कुणाल कपूर, पूजा भट्ट, संदीपा धर और अविका गौर ने वेडिंग फंक्शन में शिरकत की।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में कृष्णा को दुल्हन के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। कृष्णा लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं, वहीं, वेदांत भी दूल्हा बनकर जंच रहे थे। आपको बता दें कि कपल ने पिछले साल 4 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी।

ऐसे शुरू हुई कृष्णा और वेदांत की लव स्टोरी

अगर बात की जाए कृष्णा और वेदांत की लव स्टोरी की तो एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था कि वो पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट रहे थे। जब दोनों मिले थे तो ये उनकी पहली नजर का प्यार था। इसके बारे में कृष्णा को पता था कि वो एक दिन उनके साथ हो जाएंगी। ठीक एक साल के बाद कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। इनकी पहली सालगिरह शादी के दिन ही रही।

क्या करते हैं कृष्णा भट्ट के पति वेदांत?

इसके अलावा अगर कृष्णा भट्ट के पति वेदांत के बारे में बात की जाए तो उन्हें लेकर भी एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘उनके हसबैंड वेदांत सारदा एक ट्रैवल इंजन चलाते हैं। इसे ‘WTFair’ भी कहा जाता है। वो इसे सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन भी बताती हैं। कृष्णा ने ये भी बताया था कि उनके पति और भईया (जेठ) वरुण ने उस कंपनी के तहत कई वर्टिकल भी खोले हैं। इसे उन्होंने 2014 में शुरू कुया था।