फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर किसी ना किसी के अफेयर और डेटिंग की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। फिर इसमें कुछ सच होती हैं तो कुछ महज एक अफवाह ही बनकर रह जाती हैं। ऐसे में चकाचौंध भरी इस दुनिया में इन दिनों साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डेटिंग की खबरें खूब हैं। पिछले काफी समय से दोनों अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, उन्होंने कभी इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर कंफर्म नहीं किया। मगर, उन्हें लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं वो अक्सर साथ में नजर आते हैं। फिर चाहे वो मालदीव वेकेशन हो या फिर नंदमुरी बालकृष्ण के शो में फोन कॉल पर बात करना हो। इसी बीच अब विजय और रश्मिका की डेटिंग की खबरों को सच माना जा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद उनके डेटिंग रूमर्स को फैंस कंफर्म मान रहे हैं। दोनों स्टार की साथ में रेडिट पर दो फोटोज शेयर की गई है। पहली फोटो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को किसी रेस्टोरेंट में साथ में लंच करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान विजय ने व्हाइट एंड ब्लू कलर की जैकेट के साथ सिर पर कैप लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना को ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और जीन्स में देखा जा सकता है। इसके साथ ही दूसरी फोटो में रश्मिका मंदाना भी अपना फूड इन्जॉय कर रही हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

रश्मिका मंदाना और विजय की इस फोटो को लेकर लोग तमाम तरह के कयास लगाने लगे हैं। कुछ तो उनकी लोकेशन के कयास लगा रहे हैं कि वो श्रीलंका में हैं। वहीं, कुछ फैंस उन्हें ‘क्यूट कपल’ बता रहे हैं। साथ ही कई उनके रिलेशनशिप को लेकर उन पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं कि उनको लगता है कि किसी को कुछ नहीं पता है लेकिन, सब लोग सब कुछ जानते हैं। लोग ऐसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विजय ने कबूली थी रिलेशनशिप की बात

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा ने हाल ही में कर्ली टेल्स से बात की थी और इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि वो सिंगल नहीं हैं। एक्टर ने उल्टा सवाल किया था कि क्यों लगता है कि वो 35 साल की उम्र में सिंगल होंगे? विजय ने अपने इस इंटरव्यू में कहा था कि वो जानते हैं प्यार करना क्या होता है। उन्हें ये भी नहीं पता कि ये बिना शर्त है या नहीं। क्योंकि एक्टर का मानना है कि उनका प्यार उम्मीदों के साथ आता है। इस बातचीत में उन्होंने ये भी कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं।

बहरहाल, अगर रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, विजय देवरकोंडा ‘जेजीएम-जण गण मन’ में नजर आने वाले हैं। इसके जरिए वो दूसरी बार डायरेक्टर पुरी जगन्नाध के साथ काम करते हुए नजर आने वाल हैं। इसके पहले ये जोड़ी ‘लाइगर’ में दिखी थी, जो कि बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। लेकिन, क्या आपको पता है। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अफेयर की चर्चा के बीच कहा था कि क्यों लगता है कि वो 35 की उम्र में सिंगल हैं? अगर आपको ये खबर अच्छी लगी तो यहां पढ़ें।