Vijay Deverakonda Confirms Relationship: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वो नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ अक्सर रिलेशनशिप की सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन, उनकी वेकेशन फोटोज से कयास लगाए जाते रहे हैं कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन्हीं डेटिंग की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा ने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। उन्होंने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो 35 साल के हो गए हैं और रिलेशनशिप में क्यों नहीं होंगे।

दरअसल, विजय देवरकोंडा ने हाल ही में कर्ली टेल्स से बात की। इस दौरान विजय ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए रिलेशनशिप की बात को खुले तौर पर कबूला कि वो कमिटेड हैं। विजय ने कहा कि उन्हें पता है कि प्यार करना कैसा लगता है। एक्टर ने कहा कि वो जानते हैं कि प्यार करना क्या होता है। ‘लाइगर’ एक्टर ने कहा कि वो बिना शर्त प्यार नहीं जानते हैं क्योंकि उनका प्यार उम्मीदों के साथ आता है। इसलिए, वो मानते हैं कि उनका प्यार बिना शर्त के नहीं है।

35 साल की उम्र में सिंगल रहूंगा?- विजय देवरकोंडा

इसके साथ ही विजय देवरकोंडा ने इसी बातचीत में आगे कहा कि उन्हें लगता है कि सब कुछ ओवर रोमांटिक हो गया है। एक्टर कहते हैं कि वो नहीं जानते हैं कि बिना शर्त प्यार की उम्मीद करना ठीक है या नहीं। साउथ एक्टर ने खुलासा किया कि वो अपनी एक को-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो बाहर नहीं जाते। अगर वो बाहर जाते हैं तो किसी को लंबे समय तक जानने, दोस्ती बनाने के बाद ही जाते हैं। इतना ही नहीं, रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए सवाल किया कि वो 35 साल के हैं और लोगों को क्यों लगता है कि सिंगल रहेंगे?

शादी को लेकर क्या बोले विजय देवरकोंडा?

इसके साथ ही विजय देवरकोंडा ने शादी को लेकर भी बात की और कहा कि महिलाओं के लिए शादी काफी चैलेंजिंग होती है। उन्होंने कहा कि शादी को किसी के करियर के बीच नहीं आना चाहिए। एक्टर का मानना है कि महिलाओं के लिए शादी काफी मुश्किल होती है। ‘डियर कॉमरेड’ एक्टर ने अंत में कहा कि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि वो किस प्रोफेशन में है।

इसके साथ ही अगर विजय देवरकोंडा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिसमें वो नजर आने वाले हैं। इसमें तेलुगु फिल्म ‘वीडी12’ और ‘जेजीएम-जण गण मन’ पुरी जगन्नाध के साथ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि विजय और डायरेक्टर पुरी जगन्नाध साथ में दूसरी बार काम करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके पहले इस जोड़ी ने फिल्म ‘लाइगर’ में साथ काम किया था। लेकिन, फिल्म फ्लॉप रही थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड रोल में थीं।

Dhanush ने 3 सेकंड की क्लिप के लिए भेजा था 10 करोड़ का नोटिस, ‘जवान’ एक्ट्रेस Nayanthara ने बताया शाहरुख खान और चिरंजीवी ने तुरंत दिया NOC