बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि वो शादी करने वाले हैं। उनकी वेडिंग रस्में लंदन में की जाएंगी। साल 2021 से वो फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों सगाई भी कर चुके थे। बाद में इन्हें लेकर मीडिया में खबरें रही थीं कि इनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन, इसी बीच खबर सामने आई है कि एक्टर शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

दरअसल, पॉप डायरीज की रिपोर्ट में विद्युत जामवाल की शादी की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वो टिनसेल टाउन में शादी करने वाले हैं। एक्टर की शादी की शहनई लंदन में बजेगी। इसकी वजह को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी जो होने वाली दुल्हन हैं वो लंदन में ही रहती हैं। इस वजह से एक्टर का बारात वहीं सजने वाली है। वहीं, कुछ खबरों में रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि विद्युत जामवाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खैर, इन सभी चीजों को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है इसलिए, जनसत्ता की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।

कौन है विद्युत की होने वाली दुल्हनिया?

अब आप सोच रहे होंगे कि सारी राम कहानी तो बता दी लेकिन, अभी तक विद्युत की होने वाली दुल्हनिया का नाम नहीं बताया है। चलिए वो भी बता देते हैं। दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइन नंदिता महतानी हैं। जी हां, ये वही नंदिता हैं, जिनसे एक्टर की 2021 में सगाई हुई थी और फिर बाद में अलग होने की खबरें सामने आई थीं। अब कहा जा रहा है कि एक्टर उनसे ही शादी करने वाले हैं। खैर, अब देखना होगा कि कपल का इन खबरों पर क्या रिएक्शन होता है?

दो साल पहले तस्वीर शेयर कर ऑफिशिल किया था रिश्ता

आपको बता दें कि विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने दो साल पहले 2021 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। कपल ने सोशल मीडिया पर ताजमहल के सामने से बाहों में बाहें डाले अपनी तस्वीर शेयर की थी और सगाई का ऐलान किया था। पहले उन्होंने अपनी सगाई की बात को चुपाकर रखा था।