मशहूर डांसर सपना चौधरी जब नई दुल्हन के साथ डांस कर रही थीं उसी दौरान दुल्हन और उनके बीच ‘लड़ाई’ हो गई। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। दरअसल सपना चौधरी आरजे के साथ स्टूडियो में मशहूर गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस कर रही थीं। इस गाने पर सपना चौधरी और दुल्हन की वेश में आरजे जबरदस्त डांस स्टेप्स दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक सपना चौधरी और नई दुल्हन के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है।
इसपर दुल्हन कहती हैं कि हमको बहुत जलन होता है सपना चौधरी। जिसके बाद सपना चौधरी उनसे पूछती हैं कि क्यों होता है। दुल्हन जवाब देती है क्योंकि हमारे जो पति हैं ना वो हमारी नई-नई शादी हुई है लेकिन दिन भर वो यूट्यूब पर आपका वीडियो देखते रहते हैं। इसपर सपना चौधरी उन्हें धक्का देती हैं और पूछती हैं कि कितना शादी किया है..आरजे कहती हैं एक शादी..वो कहती हैं कि एक शादी किया है तो हमारा क्या गलती दूसरा कर लो। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। दरअसल सपना चौधरी कुछ दिनों पहले पटना में मौजूद थीं। यहां आरजे अंजली के साथ वो स्टुडियो के अंदर मस्ती कर रही थीं।
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में बिग बॉस के घर के अंदर नजर आई थीं। इस शो में सपना चौधरी को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। शो से बाहर आने के बाद सपना चौधरी लोगों के बीच काफी मशहूर हो गईं। सपना चौधरी ने हरियाणवी, हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों पर अपने डांस से सबका दिल जीत लिया। जल्दी ही सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से एक्टिंग डेब्यू भी करने जा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BpuR4bYA-94/?utm_source=ig_embed