साउथ इंडियन फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में एक इवेंट पर नजर आईं। इस इवेंट पर एक्ट्रेस काजल के साथ स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वह पहले तो थोड़ा हैरान नजर आईं बाद में उन्होंने माइक में इस बर्ताव पर अपनी बात रखी। दरअसल, फिल्म ‘कवचम’ (Kavacham) के टीजर लॉन्च पर एक्ट्रेस के एक को-स्टार ने उन्हें जबरन किस कर डाला।

सोमवार को हैदराबाद में फिल्म ‘कवचम’ का टीजर लॉन्च किया गया। इस मौके पर काजल अग्रवाल स्टेज पर आईं। काजल ने इस दौरान फिल्म की कास्ट के साथ-साथ इस फिल्म में उनके साथ काम कर चुके बाकी दोस्तों को शुक्रिया कहा। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार छोटा के. नायडू का नाम भी लिया। काजल द्वारा नाम लेते ही नायडू उनके पास आए। तभी काजल को गले लगाते हुए नायडू ने उन्हें गाल और गर्दन के बीच के हिस्से पर किस कर लिया।

ऐसे में काजल कुछ देर के लिए हैरान रह गईं। इसके बाद काजल ने बात को संभाला और रिएक्ट नहीं किया। लेकिन काजल ने कहा, ‘चांस पे डांस।’ इसके बाद छोटा ने अपनी सफाई में बताया कि उन्होंने काजल को किस क्यों किया। उन्होंने कहा- ‘इससे पहले काजल ने मेरहीन पीरजादा को किस किया था। तभी थामन ने मुझसे कहा था कि मैं ये नहीं कर सकता। मैं ये क्यों नहीं कर सकता? इस वजह से मैंने उन्हें किस किया।”

फिल्म के टीजर लॉन्च के बीच आया काजल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बताते चलें एक्ट्रेस काजल बॉलीवुड में भी फिल्में कर चुकी हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में एक्ट्रेस अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं।

इटली में हो रहा दीपिका-रणवीर का संगीत, देखें सेरेमनी की पहली तस्वीर