बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। छत से गिरने से उनकी मौत हुई है। ANI ने जहां से इसे खुदकुशी का मामला बताया है वहीं मलाइका के करीबी सोर्स का कहना है कि ये एक हादसा था। जब मौत की खबर आई उस वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, पिता के निधन की खबर सुनकर वो तुरंत वहां से निकल गईं और घर पहुंच गईं। वहीं मलाइका के करीबी अर्जुन कपूर भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के एक्स हस्बैंड अरबाज खान वहां पहुंचे। बाद में सलीम खान अपनी पत्नी सुशीला के साथ वहां पहुंचे। सुहैल खान भी पिता के साथ नजर आएं।

मलाइका के पिता पंजाब से थे जबकि उनकी मां जॉयस मलयाली क्रिश्चियन हैं। वे पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मलाइका और उनकी मां को उनसे मिलने जाते हुए देखा गया था, लेकिन उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण पता नहीं चल पाया।

मलाइका ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता जब अलग हुए उस वक्त वो महज 11 साल की थीं। इस अलगाव का उनपर और उनकी बहन अमृता अरोड़ा पर गहरा असर हुआ था। मलाइका ने बताया कि उनका लालन-पालन उनकी मां ने किया है।

मलाइका अरोड़ा का वीडियो

अरबाज खान का वीडियो

अर्जुन कपूर का वीडियो