अनीता हसनंदानी की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनीता के लिए ये लैविश बेबी शॉवर पार्टी उनकी खासदोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अरेंज की थी। एकता कपूर ने अनीता हसनंदानी के पहले बच्चे की आने की खुशी में ग्रैंड बेबी शॉवर सेलिब्रेशन रखा था। ऐसे में अनीता संग रोहित रेड्डी की ढेर सारी क्यूट तस्वीरें सामने आईं। इस पार्टी में टीवी के कई बड़े चेहरे दिखाई दिए।
करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza), सान्या इरानी जैसे एक्ट्रेस अनीता के साथ पार्टी में खूब एंजॉय करते दिखे। अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टा अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर कर लिखा- ‘बेबी शॉवर डन, थैंक्स तनू और एकता। हमें होस्ट करने के लिए।’ तस्वीर में अनीता येलो लूज मैक्सी ड्रेस में पति के साथ इमोशनल इंटिमेट पोज बनाती दिख रही हैं।
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी अपने इस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की। तस्वीर में अनीता और उनके पति के साथ क्रिस्टल प्रिंटेड मैक्सी में दिखाई दीं। कैप्शन में क्रिस्टल ने लिखा- वेलकम बेबी रेड्डी। सान्या के फैनपेज से एक पोस्ट सामने आया है जिसमें बेबी शॉवर का प्यारा सा केक दिखाई दे रहा है। केक में एक चांद बना है जिसमें छोटा बेबी लेटा हुआ है।
View this post on Instagram
एक अन्य वीडियो में एकता कपूर सेल्फी वीडियो लेती दिख रही हैं। एकता कपूर खुशी के मारे जोर जोर से बोलती हैं- ‘इट्स अ बेबी।’ एक वीडियो में बेबी के छोटे छोटे कपड़े लटके दिखते हैं जिनमें लिखा होता है- लॉकडाउन बेबी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अनीता के पति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनीता छह महीने से रात में रोया करती थीं। इस टीवी इंटरव्यू में अनीता भी रोहित के साथ ही थीं। वह रोहित के इस खुलासे के बाद काफी भावुक हो गईं और वहीं रोने लगी थी।
View this post on Instagram
ये खुलासा टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के टॉक शो में हुआ। यहां वाहबिज ने रोहित से सवाल किया था कि एक सेलेब्रिटी से शादी करने का उनका एक्सपीरिएंस कैसा है। इसका जबाव देते हुए ही रोहित ने ये खुलासा कर दिया।
View this post on Instagram
रोहित ने बताया कि अनीता ने पहली बार किसी शो में निगेटिव रोल किया था। वह हर रोज शूटिंग से आने के बाद रोया करती थीं। उनकी ये बात सुनते ही वाहबिज हैरान नजर आईं। रोहित ने आगे कहा कि वह लगभग छह महीने से रात में रोया करती थीं। ये सुनते ही अनीता रोहित से कहती हैं कि मैं फिर से रो दूंगी और रोने लगती हैं। वहीं रोहित से वाहबिज पूछती हैं कि अनीता के इस तरह रोने की वजह क्या है। रोहित बताते हैं कि लोग किसी एक्टर हो अगर किसी किरदार में देख लेते हैं तो वो उन्हें उसी तरह समझने लगते हैं। अनीता के निगेटिव रोल को देखकर फैन्स ने उनके ऊपर गंदे-गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए थे। जिससे वह काफी परेशान थीं। वह अपनी ईमेज को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं।

