अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी के फेमस अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। इस अभिनेता ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खास बात यह है कि खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार एक्टिंग की दम पर जितनी पहचान इस इंडस्ट्री में बनाई है उतनी ही पहचान उन्हे उनकी सिंगिंग क्वालिटी ने भी दिलाई है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बड़े सिंगर भी हैं और उनके गाए हुए गानों की प्रशंसा करने वालों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना ‘तन तन करे’ इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का पहाड़िया ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। दरअसल यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘साथिया’ का है। फिल्म का यह गाना काफी पहले यू ट्यूब पर शेयर किया गया था। लेकिन यह अब वायरल हो रहा है और इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह की पहचान भी एक गायिका के तौर पर है। उनके गाए हुए गाने भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। अक्षरा सिंह की जोड़ी अभिनेता पवन सिंह के साथ फिल्मों में हिट मानी जाती है।
देखें वीडियो:
बता दें कि इससे पहले खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी का एक गाना ‘डाल के केवाड़ी में किल्ली’ भी इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। यह गाना साल 2018 में आई अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का था। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की चार अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते भी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।