Vijay Chavan passes away: मराठी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विजय चव्हाण अब हमारे बीच नहीं रहे। 63 साल की आयु में एक्टर ने मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में सुबह चार बजे आखिरी सांस ली। एक्टर को बीते बुधवार को तबीयत खराब के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी से हारे दिग्गज एक्टर विजय चव्‍हाण का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे मुलुंद में किया जाएगा।

विजय फिल्म और थियेटर में अपने कॉमिक किरदारों के लिए मशहूर थे। एक्टर ने 350 से ज्यादा फिल्मों हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। विजय चव्हाण को मराठी स्टेज ड्रामा मोरूची मावशी से मराठी दर्शकों को बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। मराठी इंडस्ट्री में विजय काफी लोकप्रिय थे। मराठी फिल्म जगत में उन्हें हिंदी सिनेमा के एक्टर अनुपम खेर माना जाता था। विजय अपने कॉमिक अंदाज और कॉमिक टाइमिंग के कारण दर्शक हंसने के लिए मजबूर हो जाते थे।

अभिनेता विजय की मराठी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘झॉपलेला’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी। साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय किया था। बाद में इस फिल्म को हिंदी में डब कर रिलीज किया गया था। 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुंबईचा डबेवाला’ और साल 2015 में आई फिल्म ‘सासुचा स्वंयवर’ उनकी यादगार फिल्मों में से एक हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/